रविवार, मई 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी गढ़वाल : जनपद स्तरीय कोरोना रोकथाम और निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 27, 2021 7:48 अपराह्न

पौड़ी : जनपद स्तरीय कोरोना रोकथाम और निगरानी समिति की बैठक आज न्यायालय परिसर के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कक्ष में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सिविल जज(सी.डि.)/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल इन्दु शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय की रिट याचिकाओं के तहत गठित समिति की यह 17वीं बैठक की जा रही है। उन्होंने कोविड-19 रोकथाम के लिए नामित विभागों को जन जागरूकता अभियान चलाने और लोगों को सामाजिक दूरी का पालन कराने को कहा। कहा कि जनपद में कोरोना महामारी को लेकर संबंधित विभाग एक बार फिर से जन जागरूकता अभियान चलाएं। विभाग पहले की भांति लोगों को सामाजिक दूरी और मास्क पहनने के लिए प्रेरित करें। कहा की थोड़ी सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। उन्होंने दवाई भी और कढ़ाई भी के नियमों के तर्ज पर कार्य करने को कहा। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को मास्क पहनने के अलावा सामाजिक दूरी का पूर्ण रुप से पालन करने को कहा है।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए सिविल जज इंदु शर्मा ने पुलिस स्वास्थ्य परिवहन नगर पालिका के साथ ही अन्य संबंधित विभागों के द्वारा की गई जन जागरूकता अभियान और अन्य गतिविधियों की बिंदुवार जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जनपद में कोविड के 12 नये मामले पाए गए हैं, जो की चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि रोकथाम और निगरानी समिति के लिए नामित विभाग जिले में कोविड संक्रमण को रोकने के लिए जन जागरूकता अभियान पर अधिक जोर दें। सभी स्कूलों और कॉलेजों में मास्क और सामाजिक दूरी का निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए जाने वाले कोविड वैक्सीन टीकाकरण पूर्ण रूप से सुरक्षित है। इन टीकों को लगाने में किसी भी तरह का कोई जोखिम नहीं है।

बैठक में बताया गया कि जनपद में कुल संस्थागत आइसोलेशन की रोगियों की संख्या 65 है। जबकि जिले में कोविड के एक्टिव केस 12 है। बताया गया कि 25 फरवरी, 2021 तक 500 से अधिक सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। वही जनपद में 7 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग की पूर्व निर्धारित तैयारियों की जानकारियां दी गई। बताया गया कि जनपद में 1198 बेड उपलब्ध है। वही 470 पीपी किट है। जबकि जनपद के विभिन्न अस्पतालों में 191 वेंटिलेटर मौजूद है।

पुलिस विभाग के द्वारा बताया गया कि 36 व्यक्तियों के विरुद्ध क्वारंटाइन उल्लंघन पर चालान किए गए, जबकि 14 लोगों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई है। यही नहीं कोविड-19 के दृष्टिगत सार्वजनिक स्थानों पर थूकने, शराब पीने, धूम्रपान करने आदि मामलों में 260 लोगों का चालान किया गया है। इसमें 45 हजार से अधिक का शुल्क वसूला गया है। बताया गया कि पुलिस विभाग द्वारा मास्क पहनने और सार्वजनिक स्थानों पर सामाजिक दूरी बनाए जाने को लेकर अभियान चलाए जाते रहे हैं। मास्क उल्लंघन में 96 तथा सामाजिक दूरी अपराध में 45 लोगों के चालान किए गए। बैठक में अपर जिला अधिकारी डॉ. एस के बरनवाल, सीओ सदर प्रेम लाल टम्टा, जयंत वशिष्ठ, प्रदीप रावत, सत्येंद्र सिंह भंडारी आदि उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विश्व हाइपरटेंशन दिवस के अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सीएमई कार्यक्रम का आयोजन
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डॉक्टरों ने असंभव को किया संभव, डेढ़ साल बाद बच्चे ने मुंह से पिया मां का दूध, परिवार की आंखों में छलके खुशी के आंसू
  • आईसीसीसीसी सेंटर से चारधाम हेली सेवाओं पर 24 घंटे नजर, सचिव नागरिक उड्डयन सचिन कुर्वे बोले – श्रद्धालुओं की सुरक्षा पहली प्राथमिकता
  • टिहरी में भारी बारिश से तबाही, बिलौंदी पुल पर आया मलबा, दुकानों में घुसा पानी
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने चंबा ई-लाइब्रेरी एवं समूह आउटलेट का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  • मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त; पर्यटन वेबसाइट से विलोपन प्रक्रिया शुरू
  • डीएम सविन बंसल ने की सब-रजिस्ट्रार विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को संस्तुति, पकड़ी गई गोल्डन फॉरेस्ट की प्रतिबंधित भूमि की 150 अवैध रजिस्ट्रियां
  • राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता, कार्मिकों एवं पेंशनरों को मंहगाई भत्ता दिये जाने का मुख्यमंत्री ने किया अनुमोदन
  • टूटी हड्डियों को जोड़कर AIIMS लौटा रहा घायलों की मुस्कान, विशेषज्ञ चिकित्सक कर रहे फ्रैक्चर कूल्हों का इलाज, एम्स ऋषिकेश में उपलब्ध है पेल्विस ऐसिटाबुलम सर्जरी की सुविधा
  • श्रमिक हितों के संरक्षण एवं औद्योगिक शांति बनाए रखने के निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.