पौड़ी : युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय खेल महाकुम्भ 2020-21 में खेल प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन हेतु जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने जनपद स्तरीय आयोजन समिति के अन्तर्गत अधिकारियों को दायित्व सौंपे।
उन्होंने खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को, स्वच्छता एवं सेनेटाईजेशन व्यवस्था के लिए मुख्य नगर अधिकारी/नगर निगम अधिशासी अधिकारी को, फस्टएड एवं कोविड जांच व्यवस्था के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को, निर्णायक एवं अभिलेखीय कार्य के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी/जिला शिक्षाअधिकारी (प्रारम्भिक एवं माध्यमिक) को, निर्णायक खेल सामग्री एवं मैदान के लिए जिला क्रीड़ाधिकारी पौड़ी गढ़वाल को पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से प्रतियोगिता का व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जिला पंचायतराज अधिकारी को तथा प्रिंट एवं इलैक्ट्रोनिक मीडिया के माध्यम से प्रतियोगिता का व्यापक प्रचार-प्रसार एवं कवरेज की व्यवस्था जिला सूचना अधिकारी को नामित करते हुए खेल प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक सम्पन्न करने के निर्देश दिये।
खेल प्रतियोगिता 23 मार्च, 2021 से स्व. शशिधर भट्ट स्पोट्स स्टेडियम कोटद्वार में प्रातः 10 बजे से आयोजित की जायेगी, जिसमें एथलेटिक्स की (100मी., 400मी, 800मी. एवं 1500मी. दोड़) प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी।



