शुक्रवार, मई 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राज्य के समग्र विकास के साथ ही भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन का हमारा प्रयास – मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 9, 2021 11:03 अपराह्न
  • मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने किया करोड़ो की लागत की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
  • मसूरी विधानसभा क्षेत्र के लिए की अनेक विकास योजनाओं की घोषणायें

देहरादून : मंगलवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के निवासियों को करोड़ों लागत की विकास योजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने 2.37 करोड़ लागत के बीरपुर पुल का लोकार्पण करने के साथ ही कुल 31 करोड़ लागत की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने जिन अन्य योजनाओं का शिलान्यास किया उनमें 4.13 करोड़ की लागत से गढी कैंट में ओवरहैड टैंक, राइजिंग मैन एवं सप्लाई लाईन योजना, 4.16 करोड़ से मसूरी के गाड़ीखाना में टै्रचिंग ग्राउंड का सौन्दर्यीकरण कार्य, 1.44 करोड़ से वार्ड 12 किशन नगर के सिरमौर मार्ग स्थित लोकायुक्त गली में नलकूप निर्माण, 92.03 लाख की लागत से न्यू मिठ्ठी बेहड़ी में नलकूप निर्माण, 1.07 करोड़ से मसूरी में मुस्लिम कब्रिस्तान की चाहरदीवारी निर्माण, 19.36 लाख से गढ़ी कैंट के हवाघर डाकरा लिंक मार्ग पर स्थित कैण्टोमेंट पार्क का सौन्दर्यीकरण कार्य, 5 करोड़ से देहरादून किमाड़ी कम्पनी गार्डन मोटर मार्ग में सतह सुधार एवं सड़क सुरक्षा कार्य, 4.54 करोड़ से राजपुर से कुठालगेट, हाथीबड़कला से मालसी, पुरुकुल से मालसी, झड़ीपानी से बार्लोगंज मोटर मार्ग में सतह सुधार एवं सड़क सुरक्षा कार्य, 4.71 करोड़ से दिलाराम चौक से कुठालगेट तक सतह सुधार कार्य, 86.91 लाख से गढ़ी कैंट से नींबूवाला, आईएचएम तथा धोरण आईटी पार्क मोटर मार्ग में सतह सुधार का कार्य शामिल है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के लिये अनेक घोषणाये भी कि जिनमें गढ़ी कैंट क्षेत्र में सामुदायिक भवन का निर्माण, कुठालगांव पेयजल योजन का सुदृढ़ीकरण, अनारवाला पेयजल योजना का सुदृढ़ीकरण, सेरकी-सिल्ला मोटर मार्ग (13 कि.मी.) का सुधारीकरण, चामासारी-लुहारीगढ़ मोटर मार्ग (06 किमी) बनाये जाने के साथ ही कालीदास रोड़ पुर्नगठन सीवर योजना की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत कितरली में 1.50 किमी सिंचाई गूल का निर्माण की भी घोषणा की।

गढ़ी कैंट स्थित शहीद दुर्गामल्ल योगा पार्क में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि हमारी सरकार विकास के लिये समर्पित है। राज्य के समग्र विकास के साथ ही भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन का हमारा प्रयास है। उन्होंने कहा कि विकास योजनाये में हमारी जरूरत है। सडको के विकास के प्रति भी हमारा विशेष ध्यान है। सडकें विकास का मानक तय करती है। आज विकास योजनायें निर्धारित समय से पूर्व तैयार हो रही है जिनमें कराड़ों की बचत भी राज्य सरकार को हो रही है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि सड़कों के विकास में राज्य सरकार के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। इसके लिये राज्य को 17 अवार्ड प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि योजनायें समय पर पूर्ण हो इसके लिये शिलान्यास करते समय ही उनके लोकार्पण का भी समय निर्धारित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मसूरी विधायक गणेश जोशी को जन समस्यों के प्रति जागरूक बताते हुए कहा कि पिछले चार साल में मसूरी क्षेत्र में 500 करोड़ की योजनायें स्वीकृत हुई हैं।

विधायक गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके आर्शीवाद से मसूरी विधानसभा क्षेत्र में विकास ही विकास है। प्रेमनगर से बुरासखण्डा तथा सचिवालय से मसूरी तक कोई स्थान ऐसा नहीं है, जहां पर विकास कार्य न किये गये हों। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय गढ़ी कैंट की जनता द्वारा कहा जाता था कि हमें सिर्फ पानी चाहिए और मुख्यमंत्री रावत की स्वीकृति के बाद गढ़ी कैंट में नलकूप निर्माण हो चुका है और ओवरहैड टैंक का निर्माण होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि मसूरी में गाड़ीखाना का सौन्दर्यीकरण सहित मुस्लिम कब्रिस्तान की चाहरदीवारी का कार्य भी किया जा रहा है। राजेन्द्र नगर एवं मिठ्ठी बेहड़ी की पेयजल समस्या भी हल होने जा रही है तथा 17 करोड़ की लागत से कई सड़कों का डामरीकरण किया जा रहा है। इस अवसर पर छावनी परिषद की सीईओ तनु जैन, राज्यमंत्री टीडी भूटिया, पूर्व उपाध्यक्ष विष्णु गुप्ता, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुण्डीर, मण्डल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, पूनम नौटियाल, महामंत्री सुरेन्द्र राणा, राहुल रावत, बेला गुप्ता सहित जलनिगम, जलसंस्थान, एमडीडीए, लघु सिंचाई, लोक निर्माण विभाग के अधिकारीगण तथा क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिवालय संघ चुनाव में महासचिव पद पर विमल जोशी की एंट्री से बढ़ा मुकाबला, कर्मचारियों के मुद्दों को बनाया चुनावी हथियार
  • आकाशवाणी के 90 वर्ष : देहरादून में शास्त्रीय एवं उप-शास्त्रीय संगीत संध्या आयोजित
  • संस्कृत हमारी संस्कृति और ज्ञान परंपरा की मूल भाषा – सचिव दीपक गैराला
  • ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील, देहरादून संस्कृति लोक कॉलोनी से ऋषिकेश निर्मल बाग तक चली कार्रवाई, पुलिस बल रहा तैनात
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस की रही धूम
  • मुंबई में उत्तराखंड का लघु रूप, कौथिग 2026 के 17वें संस्करण का भव्य आगाज़
  • उत्तराखंड में बड़ी पहल, अब गांव में मिलेगी डोरस्टेप बैंकिंग सुविधा, डिजिटल वित्तीय समावेशन से जुड़ेंगी ग्रामीण महिलाएं
  • ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील
  • नया कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची 12.60 लाख के पार
  • बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मेधावी छात्राएं सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.