रविवार, जून 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली : विधानसभा सामान्य निर्वाचन में बैंकों की भूमिका एवं निर्वाचन व्यय लेखा के संबध में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 13, 2021 2:56 अपराह्न

चमोली : विधानसभा सामान्य निर्वाचन में बैंकों की भूमिका एवं निर्वाचन व्यय लेखा के संबध में निर्वाचन व्यय लेखा के नोडल अधिकारी/मुख्य कोषाधिकारी दीपिका चौहान की अध्यक्षता में सोमवार को कोषाधिकारी कार्यालय में सभी बैंक शाखा प्रबन्धकों के साथ एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर/कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें सभी बैंकों को चुनाव के दौरान संदेहास्पद नकदी निकासी की दैनिक जानकारी जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने हेतु जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।

व्यय लेखा के नोडल अधिकारी ने कहा कि कि चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थी को निर्वाचन खर्चे के लिए अलग से बैंक खाता खोला जाएगा। इसी खाते के माध्यम से निर्वाचन संबधी सभी व्ययों का लेन देन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा हर अभ्यर्थी को चुनाव प्रचार पर खर्च करने के लिए एक सीमा निर्धारित की गई है। कोई भी अभ्यर्थी इस सीमा से अधिक चुनाव प्रचार पर व्यय नही कर सकता है। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को निर्वाचन व्यय के लिए अलग बैंक खाता खोलने के लिए सभी बैंकों में एक काउंटर उपलब्ध कराने के साथ प्राथमिकता के आधार पर इन खातों से लेन-देन की सुविधा प्रदान करें। उन्होंने सभी बैकर्स को निर्वाचन के दौरान बैंक खाते से असामान्य एवं संदेहास्पद नकदी निकासी की दैनिक सूचना अनिवार्य रूप से जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा।

नोडल अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन के दौरान कैश परिवहन वाहनों की भी उडनदस्ता टीमों द्वारा बारीकी से जॉच की जाएगी। कहा कि एटीएम व बैंकों में कैश पहुॅचाने वाले वाहन पर कैश परिवहन से संबधित पुख्ता दस्तावेज एवं कार्मिकों के पहचान पत्र होना आवश्यक है, अन्यथा अवैध कैश परिवहन मानकर सख्त कार्यवाही की जाएगी। इसलिए कैश परिवहन से संबधित सम्पूर्ण कागजात वाहन में उपलब्ध रहे। कार्यशाल में आईपीसी, आरपी एक्ट आदि विधिक प्रावधानों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान लीड बैंक अधिकारी पीएस राणा, डीजीएम सहकारी बैंक प्रियंका नेगी, एमपीएनबी कुन्दन सिंह रावत, आरएम इन्डस्ट्रियल बैंक समीर जुयाल, आईडीबीआई बैंक से सुभाष सिंह सहित अन्य बैंक शाखा प्रबंधकों ने प्रतिभाग किया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसजीआरआर स्कूलों को “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” बनाने पर मंथन, 100 से अधिक प्रधानाचार्यों ने किया प्रतिभाग
  • एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
  • अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य – केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा
  • नीलकंठ मंदिर में बिछड़ी 7 वर्षीय बालिका को पौड़ी पुलिस ने परिजनों से सकुशल मिलाया
  • रामझूला घूमने आई पर्यटक महिला का गुम हुआ डेढ़ लाख का सामान पुलिस की तत्परता से हुआ बरामद
  • पेट्रोल पंपों पर बिकेगा उत्तराखण्ड का स्वाद, हिलान्स आउटलेट से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा बड़ा बाजार
  • नशा मुक्ति सप्ताह : गोपेश्वर में युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश
  • पाबौ क्षेत्र को मिली 4.85 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
  • रिस्पना नदी पुनर्जीवन मिशन को मिशन मोड में आगे बढ़ाने के निर्देश, 07 दिन में मांगी विस्तृत कार्ययोजना
  • हरिद्वार में 30 जून के बाद आरबीएम चुगान व मिट्टी खुदाई पर रोक, मानसून के मद्देनज़र डीएम मयूर दीक्षित के आदेश, उल्लंघन पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.