शनिवार, अगस्त 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली : एसपी श्वेता चौबे के निर्देश पर पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही, उर्गम घाटी में 70 नाली अवैध भांग की खेती को किया नष्ट

शेयर करें !
posted on : अगस्त 27, 2022 10:29 अपराह्न

 

चमोली : पुलिस ने जिले की उर्गम घाटी में अवैध रुप से 70 नाली भूमि पर उगाई जा रही भांग की खेती को नष्ट कर दिया है। जानकारी के अनुसार गोपनीय सूत्रों से जोशीमठ पुलिस को उर्गम घाटी में बड़े पैमाने पर भांग की खेती होने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन नताशा सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर 70 नाली भूमि में की जा रही भांग की खेती को नष्ट किया। अभियान के दौरान भांग की फसल को नष्ट करने के साथ ही पुलिस अधिकारियों ने युवाओं को अभियान की जानकारी देते हुए, कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। वहीं युवाओं को अभियान में सहयोग करने की अपील की गई। इस मौके पर प्रभार निरीक्षक विजय भारती, विनोद सिंह, नववीन भंडारी, विजय सिंह, चंदन नागरकोटी और मनमोहन भंडारी आदि मौजूद थे।

मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत जनपद चमोली को नशा मुक्त बनाने के लिए चमोली पुलिस की नशे के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी। नशे के विरुद्ध चमोली पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही, सीमान्त क्षेत्र उर्गम में लगभग 70 नाली भूमि पर अवैध रुप से उगाई गई भांग की खेती को चमोली पुलिस ने किया नष्ट। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार पुष्कर सिंह धामी द्वारा वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड प्रदेश को नशामुक्त (ड्रग्स फ्री) बनाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चौबे के निर्देशन में नशा मुक्ति अभियान के तहत चमोली पुलिस को गोपनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि उर्गम क्षेत्र में अवैध भांग की खेती की जा रही है। सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली द्वारा पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन नताशा सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसमें राजस्व पुलिस कर्मी भी सम्मिलित थे।

आज 27 अगस्त 2022 को गठित पुलिस टीम द्वारा सीमान्त क्षेत्र उर्गम एवं आसपास के गाँव- खाबला, सलना, बड़गिंडा, देवग्राम में लगभग 70 नाली भूमि पर अवैध रुप से की जा रही भाँग की खेती को नष्ट किया गया। इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों को भांग से होने वाले नुकसान की जानकारी दी गयी। भविष्य में अवैध रुप से भाँग का उत्पादन करने पर कार्यवाही करने की हिदायत दी कि कोई भी व्यक्ति भांग की खेती करते हुए पाया गया, तो सख्त कार्यवाही की जायेगी। पुलिस द्वारा ग्रामीणों को नशामुक्ति अभियान में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करने व जहां कही भी क्षेत्र में भांग की खेती व जंगली भांग उगी हो उसे मिलकर नष्ट करने व क्षेत्र के नवयुवकों को चरस एवं गांजे के नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित करने की अपील की गई। पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा आम जनमानस को लगातार नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरुक करते हुए नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

पुलिस टीम

  1. नताशा सिंह ( पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन)
  2. विजय भारती ( प्रभारी निरीक्षक जोशीमठ)
  3. उप.नि. विनोद सिंह (कोतवाली जोशीमठ)
  4. उप.नि. नवनीत भंडारी ( एस.ओ.जी प्रभारी)
  5. राजस्व उपनिरीक्षक विजय सिंह एवं उनके अनुसेवक।
  6. आरक्षी चन्दन नागरकोटी (एस.ओ.जी.)
  7. आरक्षी मनमोहन भण्डारी ( एस.ओ.जी) एवं थाने के अन्य पुलिसकर्मी व होमगार्ड के जवान।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी गढ़वाल : रांसी स्टेडियम में लगभग 500 खिलाड़ियों ने दिखाई खेल प्रतिभा
  • सीता सर्किट को पर्यटन मानचित्र पर मिलेगी नई पहचान, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात ने किया स्थलीय निरीक्षण
  • आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव का होगा स्थायी समाधान, सितंबर में पूरा होगा विस्तृत सर्वेक्षण
  • पहाड़ की बेटियों के हुनर को मिला बाजार, श्री तिमली हैंडलूम्स बन रहा महिला सशक्तिकरण की मिसाल
  • नारी निकेतन की संवासिनियों और बालिका निकेतन की बालिकाओं के लिए विशेष हेयर ग्रूमिंग एवं पर्सनल केयर क्लास
  • पौड़ी गढ़वाल में तीन स्तरों पर होगा खेल महाकुंभ, ऑनलाइन पंजीकरण शुरू
  • चीनी के दाम में उबाल: उत्पादन पर मौसम की मार, त्योहारों की बढ़ती मांग और एथेनॉल का दबाव, त्योहार में कड़वी होगी मिठाई 
  • उत्तराखंड का ‘काकोरी कांड’ : कर्णप्रयाग कांड की 84वीं वर्षगांठ पर शहीदों को नमन
  • हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक सौरभ गोदियाल ने जन्म दिवस पर वृक्षारोपण एवं स्वैच्छिक रक्तदान कर दिया मानव सेवा का संदेश
  • हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की डॉ. मनीषा निगम राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए चयनित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.