रविवार, जून 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोटद्वार के निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान वृद्धा की मौत, चिकित्सक पर लगाया लापरवाही का आरोप

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 22, 2021 6:34 अपराह्न

कोटद्वार । नगरनिगम क्षेत्र के देवीरोड स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक वृद्धा की मौत हो गई जिसके बाद परिजनों द्वारा वहां पर हंगामा काटा गया हंगामे की सूचना आसपास के लोगों द्वारा पुलिस को दी गई सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर परिजनों को शांत करवाया । गुरुवार को मृतिका के शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है । परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है ।

बुधवार रात करीब 9 बजे देवीरोड स्थित एक निजी अस्पताल में सिम्मलचौड निवासी 72 वर्षीय धनमति देवी पत्नी स्व. भोला दत्त ग्वाड़ी का पित्त की थैली में पथरी का ऑपरेशन चल रहा था। इस दौरान धनमति देवी की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काट दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन परिजन नहीं माने। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद परिजनों को शांत कराया। 

मृतका के पुत्र संतोष कुमार पुत्र स्व. भोलादत्त ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है । मृतक के बेटे की तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा मृतक का पंचनामा कर राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार से डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कोई कार्यवाही की जा सकेगी।

कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप नेगी ने बताया कि सिम्मलचौड निवासी 72 वर्षीय धनमति देवी पत्नी भोला दत्त ग्वाड़ी को पित्त की थैली में पथरी थी। जिनका उपचार डॉ. सीके जखमोला (रिटायर मेजर जनरल) द्वारा किया जा रहा था, उनकी ये नियमित पेसेंट थी। बुधवार देर सायं को डॉ. सीके जखमोला द्वारा ऑपरेशन किया जा रहा था। ऑपरेशन के लिए देवीरोड स्थित कामाख्या हॉस्पिटल की ओटी का इस्तेमाल किया गया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप नेगी ने डॉक्टरों से मिली जानकारी के अनुसार बताया कि ऑपरेशन के दौरान महिला की हृदय गति रूकने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि महिला के शव के पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के स्पष्ट कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा। वहीं जनपद पौड़ी गढ़वाल के सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि कामाख्या नर्सिग होम क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत पंजीकृत है।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीएम डॉ. आशीष चौहान ने की आपदा तैयारी एवं मानसून पूर्व व्यवस्थाओं की समीक्षा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के बग्घा चौवन में “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति IMA पासिंग आउट परेड, भारतीय सेना को मिले 481अफसर, 09 महिला कैडेटों ने भी रचा इतिहास
  • मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने रवाना किए जागरूकता रथ
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गदरपुर में अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा
  • धामी–पांडे की जुगलबंदी ने अफवाहों पर लगाया विराम
  • प्रभारी मंत्री ने की आपदा प्रबंधन कार्यों एवं नीलकंठ यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
  • गंगोत्री से गंगा सागर तक योग का संदेश, परमार्थ निकेतन में होगा विशेष योग कार्यक्रम
  • देहरादून : NDA की पहली महिला बैच ने फहराया परचम
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामई उपस्थिति में आईएमए की पासिंग आउट परेड सम्पन्न
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.