रविवार, नवम्बर 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

रक्तदान अमृत महोत्सव में राष्ट्रीय स्तर उत्तराखंड को दूसरा स्थान, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जताया रक्तदाताओं का आभार

रक्तदान अभियान में 8,672 यूनिट रक्त एकत्रित, 24,987 ने किया स्वैच्छिक पंजीकरण, दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडविया के हाथों स्वास्थ्य विभाग की टीम सम्मानित

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 1, 2022 5:55 अपराह्न
देहरादून : रक्तदान अमृत महोत्सव में उत्तराखंड ने स्वैच्छिक रक्तदान कलेक्शन में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया है। जिसके लिये उत्तराखंड को आज नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया के हाथों सम्मानित किया गया है। विगत 17 सितम्बर को शुरू किये गये रक्तदान अमृत महोत्सव के तहत प्रदेशभर में 8,672 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जबकि इस अभियान में 24, 987 लोगों ने ई-रक्तकोष पोर्टल व आरोग्य सेतु एप पर स्वैच्छिक रक्तदान के लिये अपना पंजीकरण कराया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड को द्वितीय स्थान मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पीठ थपथपाई, साथ ही उन्होंने  स्वैच्छिक रक्तदान के लिये लोगों का आभार भी जताया।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) नई दिल्ली में आज राष्ट्रीय रक्तदान दिवस पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया के हाथों उत्तराखण्ड को सम्मानित किया गया। उत्तराखंड को यह सम्मान रक्तदान अमृत महोत्सव में रक्तदान कलेक्शन के लिये राष्ट्रीय स्तर पर  दूसरा स्थान प्राप्त करने पर दिया गया।   सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इसे स्वास्थ्य विभाग की बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद उत्तराखंड ने राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया है जिसके लिये स्वास्थ्य विभाग  के अधिकारी एवं कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि विगत 17 सितम्बर को शुरू किये गये रक्तदान अभियान में प्रदेश के लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। जिसके चलते राज्य के विभिन्न रक्त कोषों में 8,672 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो कि प्रदेश के लिये किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि अभियान के दौरान जिला स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर पर लगे रक्तदान शिविरों में आकर लोगों ने रक्तदान किया। इसके अलावा प्रदेशभर में 24,987 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान के लिये भारत सरकार द्वारा संचालित ई-रक्तकोष पोर्टल एवं आरोग्य सेतु ऐप पर अपना पंजीकरण कराया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि रक्तदान अमृत महोत्सव के अंतर्गत पंजीकरण कराने वाले रक्तदाताओं से निकट भविष्य में रक्तदान के लिये सम्पर्क किया जायेगा। उन्होंने कहा कि रक्तदान अभियान के दौरान स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले एवं रक्तदान के लिये ऑनलाइन पंजीकरण करने वाले व्यक्तियों को ई-रक्तकोष पोर्टल के माध्यम से प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किये गये हैं।  दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया द्वारा उत्तराखंड के  प्रभारी स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार को सम्मानित कर पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर निदेशक उत्तराखंड रक्त संचरण परिषद डॉ. सरोज नैथानी, प्रभारी अधिकारी ब्लड सेल डॉ. सुजाता सिंह भी मौजूद रही।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • “चंद्रकुंवर बर्त्वाल की कविताओं में आज भी जिंदा है पहाड़, नदी-झरने और उत्तराखंड की संस्कृति” : आईएएस बंशीधर तिवारी
  • स्थानीय जरूरतों के अनुरूप बनेगा रविग्राम का मिनी स्टेडियम – डीएम गौरव कुमार
  • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के निर्माण में तेजी के साथ सुरक्षा मानकों का कड़ाई से हो पालन – डीएम गौरव कुमार
  • पीपलकोटी में गहरी खाई में गिरने से महिला की मौत
  • डुमक सड़क निर्माण की अड़चनें जल्द दूर करें अधिकारी – डीएम गौरव कुमार
  • चमोली में आठ जगहों पर परखी गई आपदा से निपटने की तैयारियां
  • कर्णप्रयाग के बहुगुणानगर में आपदा प्रभावितों की दोहरी मुश्किल, मुआवजे का इंतजार और घरों में कंपन
  • चमोली पुलिस लाइन का एसपी अमित श्रीवास्तव ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश
  • पीआरडी जवानों ने कैंडल मार्च निकाल सरकार को याद दिलाया वादा
  • तीन दिन में 86 मीटर सड़क काट चुके ग्रामीण, अधिकारियों से वार्ता विफल, उक्रांद ने दिया समर्थन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.