शुक्रवार, जून 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

फूलों की घाटी में कैमरे में कैद हुए कस्तुरी मृग, स्नो लेपर्ड और मोनाल

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 23, 2026 2:15 पूर्वाह्न

पोखरी (चमोली)। विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी में कस्तुरी मृग, मोनाल तथा स्नो लैपर्ड समेत तमाम दुर्लभ वन्य जीवों की सक्रियता ट्रेक कैमरों में कैद हुई है। वन्य जीव सुरक्षा और संरक्षण को लेकर वनकर्मियों का दल उत्तरी हिमालयी क्षेत्रों में ड्रोन सर्वे अभियान को निकला था। नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क के डीएफओ अभिमन्यु ने बताया कि इस अभियान में टीम की ओर से जैव विविधता एवं कैमरा ट्रेक परिणाम के तहत फूलों की घाटी क्षेत्र में स्थापित कैमरा ट्रेप्स की जांच में सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।

गश्त के दौरान हिम तेंदुआ, कस्तुरी मृग, मोनाल, गुलदार, लेपर्ड केट, भालू, हिमालयन शैरो, थार और यलो थ्रोटेड माल्र्टन जैसे दुर्लभ वन्य जीव कैमरे में कैद हुए हैं। उन्होंने बताया कि ग्रीष्मकाल में घाटी में तमाम सुविधाओं को लेकर तैयारियां प्रारंभ की जाएगी। जून माह में इसके तहत व्याख्या केंद्र का नवीनीकरण कर वैली की सेर करने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएगी। इसके तहत ऑनलाइन बुकिंग और ईडीसी की क्षमता निर्माण पर जोर दिया जाएगा। बताया कि विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी रेंज की वनकर्मियों की टीम ने उच्च हिमालयी क्षेत्रों में वन्य जीवों की निगरानी के लिए छह दिन का सघन गश्त अभियान चलाया था। टीम वापस लौट आई है। शीतकाल के दौरान अवैध गतिविधियों पर अंकूश लगाने और वन्य जीवों के पारिस्थितिकीय तंत्र का अध्ययन करने के लिए यह आयोजन किया गया था।

दल ने पुलना, जंगलचट्टी, भ्यूंडार, घांघरिया तथा फूलों की घाटी के मुख्य क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। इस अभियान में टीम ने जैव विविधता एवं कैमरा ट्रेप परिणाम के तहत क्षेत्र में स्थापित कैमरा ट्रेप्स की जांच की तो अच्छे परिणाम सामने आए हैं। बताया कि फूलों की घाटी, घांघरिया तथा भ्यूंडार इलाके में ड्रोन के माध्यम से हवाई सर्वेक्षण किया गया। ड्रोन से ली गई तस्वीरों और वीडियो के विश्लेषण से दुर्गम क्षेत्रों की भी निगरानी संभव हो पाई है। इन इलाकों में मानवीय पहुंच बेहद कठिन है। इस दौरान कोई अवैध गतिविधियों के साक्ष्य नहीं मिले। गश्तीदल में अनुभाग अधिकारी जयप्रकाश, वन बिट अधिकारी नरेंद्र सिंह, मानसिंह, अरविंद सिंह, नागेंद्र सिंह, प्रीतम सिंह, मनोज भट्ट, अजय रावत शामिल रहे। कहा कि इस तरह की स्थिति से स्पष्ट को गया है कि इस क्षेत्र में दुर्लभ वन्य जीव प्राणियों को विचरण शीतकाल में भी जारी है और सभी वन्य जीव सुरक्षित हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पीएम स्वनिधि योजना से छोटे कारोबारियों को मिल रहा आत्मनिर्भर बनने का सहारा, पौड़ी में आयोजित स्वनिधि महोत्सव में नए ऋण आवेदन हुए प्राप्त, उत्कृष्ट बैंक और लाभार्थी सम्मानित
  • उत्तराखंड में 3-4 दिनों में मानसून की एंट्री, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत
  • चारधाम और हेमकुंट साहिब यात्राएं सदियों से रही हैं आस्था, समरसता और सहअस्तित्व का प्रतीक
  • पंतनगर से विकसित कृषि और समृद्ध किसान का मंत्र
  • पंतनगर विश्वविद्यालय हरित क्रांति का गौरव, विकसित भारत का आधार बनेगा कृषि क्षेत्र – केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
  • हेट स्पीच पर सख्त कार्रवाई की मांग
  • दून अस्पताल का दौरा कर आप ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सरकार को घेरा
  • उत्तराखंड की मछली ने विदेश में बनाई पहचान, 30 टन निर्यात की तैयारी – मत्स्य पालन मंत्री सौरभ बहुगुणा
  • हर जरूरतमंद तक पहुंचाएं योजनाओं का लाभ, अधिकारी समय पर पूरा करें काम – सचिव दीपक कुमार
  • Welcome To The Jungle Review: ‘वेलकम टू द जंगल’ रिव्यू: कॉमेडी, एक्शन और स्टार पावर का फुल डोज, थिएटर में हंसी की गारंटी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.