गुरूवार, अक्टूबर 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पीएम स्वनिधि योजना से छोटे कारोबारियों को मिल रहा आत्मनिर्भर बनने का सहारा, पौड़ी में आयोजित स्वनिधि महोत्सव में नए ऋण आवेदन हुए प्राप्त, उत्कृष्ट बैंक और लाभार्थी सम्मानित

शेयर करें !
posted on : जून 26, 2026 11:47 अपराह्न

पौड़ी : नगर पालिका परिषद पौड़ी के सभागार में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लीड बैंक अधिकारी किशन सिंह नेगी ने की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे फड़ एवं रेहड़ी व्यवसायियों को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की महत्वपूर्ण पहल है।

एलडीएम ने कहा कि पात्र लाभार्थियों को न्यूनतम दस्तावेजों के आधार पर शीघ्र ऋण उपलब्ध कराने के लिए बैंक पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। साथ ही लाभार्थियों से समय पर ऋण अदायगी कर योजना की आगामी ऋण किश्तों एवं अन्य सुविधाओं का लाभ लेने का आह्वान किया।

सिटी मिशन मैनेजर जगदीश रतूड़ी ने प्रधानमंत्री स्वनिधि पुनर्गठित योजना एवं स्वनिधि से समृद्धि योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 1 से 30 जून तक सभी निकायों में लोक कल्याण मेलों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पीएम स्वनिधि योजना के तहत तीन नए ऋण आवेदन प्राप्त हुए। इसके अलावा फड़ एवं रेहड़ी व्यवसायियों को अधिकाधिक क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने, उनकी प्रोफाइलिंग करने तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने पर भी विस्तार से चर्चा की गयी।

कार्यक्रम में उपस्थित बैंक अधिकारियों ने पात्र लाभार्थियों को सरल प्रक्रिया के तहत ऋण उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर योजना के अंतर्गत सर्वाधिक ऋण वितरित करने वाले बैंकों तथा योजना का सफलतापूर्वक लाभ लेकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने वाले फड़ व्यवसायियों को सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर व्यापार मंडल के सचिव देवेंद्र सिंह रावत, कोषाध्यक्ष दिलवर सिंह भंडारी, नगर पालिका परिषद के सभासद अरविंद रावत, दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन से चंद्रशेखर बड़ोनी, सामुदायिक संगठनकर्ता इंदु उप्रेती सहित बैंक अधिकारी एवं फड़-फेरी व्यवसायी उपस्थित रहे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • एकीकृत खेती से विजया देवी की संवर रही आजीविका, हर माह 25 हजार की कमाई
  • गौचर रेलवे टनल में हादसे से निपटने के लिए मॉकड्रिल, NDRF-SDRF ने परखी बचाव तैयारियां
  • राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी से गरमाई सियासत, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कांग्रेस से मांगा जवाब
  • उत्तराखंड : सात समुंदर पार गूंजेगी उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, लंदन में छाएंगे युवा गायक विवेक नौटियाल
  • उत्तराखण्ड के इन 09 जिलों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी
  • MBBS फर्जी प्रमाण पत्र प्रकरण में बड़ा एक्शन, देहरादून का जनाधार केंद्र बंद; तीनों कर्मचारी हटाए
  • मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार कुंभ 2027 के लोगो, गीत एवं वेबसाइट का किया लोकार्पण
  • उत्तराखण्ड प्रदेश के नए राज्यपाल होंगे डॉ. ढाल सिंह बिसेन
  • डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल
  • संवारे जाएंगे उत्तराखण्ड के क्षतिग्रस्त स्कूल, 30 करोड़ रूपये जारी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.