शुक्रवार, मई 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मेलाधिकारी दीपक रावत ने नारियल तोड़कर किया सिंहद्वार फ्लाईऑवर का शुभारंभ

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 9, 2021 11:24 अपराह्न

हरिद्वार : मेलाधिकारी दीपक रावत ने आज हरिद्वार-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के हरिद्वार से दिल्ली जाने वाले सिंहद्वार फ्लाईऑवर का शुभारंभ किया। उन्होने कहा कि इससे दिल्ली, उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य पड़ोसी राज्यों से हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं और आमजन को काफी आसानी होगी। कुंभ मेलाधिकारी दीपक रावत ने प्रेमनगर आश्रम के सामने से होकर बने सिंहद्वार फलाईऑवर के एक तरफ के मार्ग का नारियल तोड़कर शुभारंभ करते हुए कहा कि कुंभ के दृष्टिगत यह महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि फरवरी के अंत तक सिंहद्वार फ्लाईओवर से पूरी तरह आवाजाही प्रारंभ हो जाएगी।

मेलाधिकारी दीपक रावत ने एनएचएआई के अधिकारियों को मौके पर निर्देश दिये कि कुंभ को देखते हुए सिंहद्वार से लेकर शंकर आश्रम चौक तक का हिस्सा महत्वपूर्ण है, इसलिए इस फ्लाईओवर के शेष अधूरे कार्य को फरवरी के अंत तक हर हाल में पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि इसके पूर्ण होने से आसपास के राज्यों से होकर हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं, यात्रियों और स्थानीय नागरिकों को भी काफी सहूलियत होगी और यहां लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी। मेलाधिकारी दीपक रावत ने कहा कि कुंभ से जुडे अधिकांश कार्य पूरे हो चुके हैं, जो कार्य बचे हैं, वे भी बहुत जल्द पूरे हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि आस्थापथ, हरिद्वार पर बने घाटों पर दो चार दिन में पानी पहुंच जाएगा। उन्होने कहा कि ऋषिकेश आस्था पथ पर जो शेष अधूरे कार्य हैं वे भी फरवरी के अंत तक पूरे हो जाएंगे।

मेलाधिकारी दीपक रावत ने इसी क्रम में सिंहद्वार फ्लाईओवर के कार्यों की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण भी किया। उन्होने एनएचएआई के अधिकारियों से हाईवे के किनारे लगे मिटटी के ढेर को हटवाने और शेष कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय से पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। साथ ही दूसरी लेन जो तैयार हो रही है, उस पर मिटटी भरान का कार्य द्रुत गति से पूरा कराने के भी निर्देश दिये। स्थलीय निरीक्षण के दौरान मेलाधिकारी दीपक रावत ने सिंहद्वार फ्लाई ओवर का एक छोर से दूसरे छोर तक बारीकी से निरीक्षण किया और मौके पर फ्लाई ओवर के कार्यों की प्रगति की जानकारी भी अधिकारियों से लेते रहे।

मेलाधिकारी दीपक रावत ने सेव द टी प्रोजेक्ट के तहत तुलसी चौक से सटे हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित पार्क का भी निरीक्षण किया, उन्होने पार्क में बनाये गये सेव द टी माडल की प्रशंसा की। निरीक्षण के दौरान अपर मेला अधिकारी हरबीर सिंह, एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रदीप गुंसाईं, टीम लीडर कंसल्टेंट सत्यभान सिंह, जनसंपर्क अधिकारी अतुल शर्मा, सेतु अभियंता कंसल्टेंट ए.के. पांडेय, अधीक्षण अभियन्ता तकनीकी प्रकोष्ठ कुम्भ मेला हरीश पांगती, विशेष कार्याधिकारी कुंभ मेला महेश शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिवालय संघ चुनाव में महासचिव पद पर विमल जोशी की एंट्री से बढ़ा मुकाबला, कर्मचारियों के मुद्दों को बनाया चुनावी हथियार
  • आकाशवाणी के 90 वर्ष : देहरादून में शास्त्रीय एवं उप-शास्त्रीय संगीत संध्या आयोजित
  • संस्कृत हमारी संस्कृति और ज्ञान परंपरा की मूल भाषा – सचिव दीपक गैराला
  • ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील, देहरादून संस्कृति लोक कॉलोनी से ऋषिकेश निर्मल बाग तक चली कार्रवाई, पुलिस बल रहा तैनात
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस की रही धूम
  • मुंबई में उत्तराखंड का लघु रूप, कौथिग 2026 के 17वें संस्करण का भव्य आगाज़
  • उत्तराखंड में बड़ी पहल, अब गांव में मिलेगी डोरस्टेप बैंकिंग सुविधा, डिजिटल वित्तीय समावेशन से जुड़ेंगी ग्रामीण महिलाएं
  • ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील
  • नया कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची 12.60 लाख के पार
  • बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मेधावी छात्राएं सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.