रविवार, मई 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मेलाधिकारी दीपक रावत ने कुम्भ कार्यो का किया स्थलीय निरिक्षण, जायजा ले दिए दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 27, 2021 6:08 अपराह्न

हरिद्वार : मेलाधिकारी दीपक रावत ने आज महाकुम्भ की व्यवस्थाओं की तैयारियों आदि की दृष्टि से मेला क्षेत्र एवं घाटों आदि का स्थलीय निरीक्षण किया। मेलाधिकारी ने सर्वप्रथम डामकोठी के कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से कार्य की धीमी गति के सम्बन्ध में पूछा तो अधिकारियों ने बताया कि पानी आदि के पाइप अन्दर से खराब होने की वजह से समय लग रहा है, जिन्हें नये सिरे से बदला जा रहा है तथा पुनर्नवीनीकरण का कार्य 25 मार्च तक पूरा हो जायेगा। इसके बाद मेलाधिकारी ओम घाट पहुंचे, जहां उन्होंने पड़ों के लिये बनाये गये घेरों की पेण्टिंग करने, ओम घाट व अलकनन्दा घाट के बीच जहां पर असमतल क्षेत्र है, वहां पर स्थाई रूप से पुलिस की तैनाती करने, घाटों के नामों को नये सिरे से आकर्षक रूप में लिखने, जितने भी ब्रिज बने हैं, उनके ऊपर नाम लिखने, अलकनन्दा घाट के सामने बने मन्दिर की पेण्टिंग करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

मेलाधिकारी दीपक रावत ने अलकनन्दा घाट पर पुराने टाइल्स बदलने से निकला मलबा पड़ा होने पर नाराजगी जताई तथा उसे तुरन्त हटाने के निर्देश दिये। उन्होंने घाट पर पत्थर के बोल्डर पड़े होने पर जानकारी ली, तो अधिकारियों ने बताया कि ये पीजिंग के लिये रखे हैं, इस पर मेलाधिकारी ने तुरन्त कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिये। उन्होंने बिड़ला घाट पर तुरन्त चेन लगाने के भी निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जहां-जहां चेंजिंग रूम हैं, वे व्यवस्थित रूप में होने चाहिये।

मेलाधिकारी दीपक रावत ने बिड़ला घाट के सामने बने शौचालय का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि इसमें 26 टायलेट, 12 यूरेनल तथा तीन दिव्यांगों के लिये टायलेट बने हैं। इसमें बिजली की आपूर्ति सौर ऊर्जा के माध्यम से होती है। मेलाधिकारी ने शौचालय के प्रांगण में दूब की घास लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने शौचालय की व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। विष्णुघाट का निरिक्षण करते हुए मेलाधिकारी दीपक रावत ने ब्रिज की पेण्टिंग करने, जो चेंजिंग रूम ठीक हालत में नहीं हैं, उन्हें बदलने, ब्रिज के नीचे पानी के बड़े पाइप लाइन की लीकेज ठीक करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

सीसीआर के पास बने गेट का निरिक्षण करते हुए मेलाधिकारी दीपक रावत ने गेट की कारीगरी की प्रशंसा की। साथ ही हरकी पैड़ी पहुंचकर मेलाधिकारी दीपक रावत ने होटल चोटीवाला के बगल में बने मन्दिर की पेण्टिंग कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने हरकी पैड़ी पर फैले तारों के सम्बन्ध में भी अधिकारियों से जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि ये जल्दी हटा दिये जायेंगे। हरकी पैड़ी पर बने पोडियम पर पहुंच मेलाधिकारी दीपक रावत ने अधिकारियों से हरकीपैड़ी पर चल रहे कार्यों एवं पूर्णिमा स्नान के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ली।

मेलाधिकारी दीपक रावत तत्पश्चात हरकीपैड़ी से पन्तदीप की ओर जाने वाले ब्रिज की ओर बढ़े तो उन्होंने पुल पर लाइटिंग की व्यवस्था करने, पन्तदीप में टाइल लगाने के कार्य में तेजी लाने, पन्त दीप पर बने वाॅचिंग टावर पर पेण्टिंग कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने पन्तदीप में बने सेक्टर मजिस्ट्रेट कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक सेक्टर में पानी का छिड़काव कराने के निर्देश जल निगम के अधिकारियों को दिये। निरीक्षण के दौरान अपर मेला अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, रामजी शरण शर्मा, उप मेलाधिकारी अंशुल सिंह, दयानन्द सरस्वती, किशन सिंह नेगी, सेक्टर मजिस्ट्रेट, अधीक्षण अभियन्ता तकनीकी प्रकोष्ठ कुम्भ मेला हरीश पांगती, विशेष कार्याधिकारी कुंभ मेला महेश शर्मा, विद्युत, सिंचाई, लोक निर्माण, पेयजल, जल संस्थान, यूपीडीसीसी सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विश्व हाइपरटेंशन दिवस के अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सीएमई कार्यक्रम का आयोजन
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डॉक्टरों ने असंभव को किया संभव, डेढ़ साल बाद बच्चे ने मुंह से पिया मां का दूध, परिवार की आंखों में छलके खुशी के आंसू
  • आईसीसीसीसी सेंटर से चारधाम हेली सेवाओं पर 24 घंटे नजर, सचिव नागरिक उड्डयन सचिन कुर्वे बोले – श्रद्धालुओं की सुरक्षा पहली प्राथमिकता
  • टिहरी में भारी बारिश से तबाही, बिलौंदी पुल पर आया मलबा, दुकानों में घुसा पानी
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने चंबा ई-लाइब्रेरी एवं समूह आउटलेट का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  • मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त; पर्यटन वेबसाइट से विलोपन प्रक्रिया शुरू
  • डीएम सविन बंसल ने की सब-रजिस्ट्रार विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को संस्तुति, पकड़ी गई गोल्डन फॉरेस्ट की प्रतिबंधित भूमि की 150 अवैध रजिस्ट्रियां
  • राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता, कार्मिकों एवं पेंशनरों को मंहगाई भत्ता दिये जाने का मुख्यमंत्री ने किया अनुमोदन
  • टूटी हड्डियों को जोड़कर AIIMS लौटा रहा घायलों की मुस्कान, विशेषज्ञ चिकित्सक कर रहे फ्रैक्चर कूल्हों का इलाज, एम्स ऋषिकेश में उपलब्ध है पेल्विस ऐसिटाबुलम सर्जरी की सुविधा
  • श्रमिक हितों के संरक्षण एवं औद्योगिक शांति बनाए रखने के निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.