posted on : दिसम्बर 17, 2021 4:39 अपराह्न
कोटद्वार । भारत विकास परिषद कोटद्वार के तत्वावधान मे कैलाश अस्पताल एवं ह्रदय संस्थान ,देहरादून के सहयोग से एक विशाल चिकित्सा शिविर आगामी 19 दिसम्बर, रविवार को आर्य समाज नजीबाबाद रोड कोटद्वार मे लगाया जायेगा ।परिषद के प्रवक्ता गोपाल बंसल ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति मे बताया कि शिविर 19 दिसम्बर, रविवार को आर्य समाज नजीबाबाद रोड कोटद्वार मे प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक लगाया जायेगा जिसमे ह्रदय रोग , हड्डी रोग, गैस्टोएंटरोलोजी व जनरल बीमारियो का कैलाश अस्पताल के अनुभवी व विशेषज्ञ चिकित्सको द्वारा परीक्षण किया जायेगा। शिविर मे ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, ईसीजी इत्यादि की जांच की जायेगी ।उन्होने समस्त जनता से अपील की कि उक्त शिविर मे पहुंच कर इसका लाभ उठाये ।




