शनिवार, मई 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मंगलौर पुलिस ने किसान भरतवीर हत्याकांड का किया खुलासा, 03 गिरफ्तार

शेयर करें !
posted on : मई 2, 2024 6:03 अपराह्न
  • कप्तान की धैर्यपूर्ण लीडरशिप में हरिद्वार पुलिस ने किया मर्डर मामले का शानदार खुलासा
  • बेहद सनसनीखेज हत्या प्रकरण में रात लगभग 11:00 बजे कप्तान ने किया था मौका मुआयना
  • कोतवाली मंगलौर क्षेत्र का है मामला, खेत में पानी जाने से फसल को हुए नुकसान पर हुआ था विवाद
  • पत्रकार वार्ता में हरिद्वार के पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल ने किया खुलासा
  • एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर परिजनों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दिलाया था भरोसा, अपने वादे पर खरे उतरे कप्तान साहब
  • मामले में 03 आरोपी दबोचे, 07 आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में लिखा गया था मुकदमा
  • आरोपियों के कब्जे से तमंचा, खोखा कारतूस और टूटे हुए बेस बॉल के डंडे आदि बरामद
  • फरार हत्यारोपियों एवं हथियार उपलब्ध कराने वालों की भी की जा रही तलाश
  • देहात की पुलिस टीम ने बढ़िया काम किया है, सभी बधाई के पात्र हैं, हम आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने का प्रयास करेंगे- एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल
मंगलौर : ग्राम कुंआहेडी रोड नारसन मे गोली मारकर एक युवक की बेहद सनसनीखेज तरीके से हत्या किए जाने के संबंध में  23 अप्रैल 2024 को सूचना मिलने पर कोतवाली मंगलौर में नियुक्त पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। घटनाक्रम की जानकारी प्राप्त होने पर एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा रात लगभग 11:00 बजे एसपी ग्रामीण स्वप्न किशोर सिंह एवं अन्य मातहत के साथ घटनास्थल का मौका मुआयना कर जानकारी की तो सामने आया कि खेत में पानी जाने को लेकर हुए विवाद में युवक की पहले पिटाई तत्पश्चात गोली मारकर हत्या की गयी है। एसएसपी द्वारा पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें आश्वसत किया गया कि अपराधी शीघ्र ही सलाखो के पीछे मिलेंगे।घटनाक्रम के संबंध में मृतक की मां संगीता द्वारा 24 अप्रैल 2024 को दी गई शिकायती तहरीर पर कोतवाली मंगलौर पर 07 नामजद आरोपियों के खिलाफ अंतर्गत धारा 147, 148, 149, 323, 302, 452, 504, 506 आईपीसी में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए कोतवाली मंगलौर एंव सीआईयू रुडकी की संयुक्त टीम का गठन किया गया। 

प्रारम्भिक विवेचना में प्रकाश में आया था कि मृतक भरतवीर की जमीन अपने ही गांव के राजेश आदि के खेत से लगी थी। दिनांक 22-04-24 की रात मृतक द्वारा अपने खेत मे पानी भरने पर कुछ पानी रिस कर पड़ोसी के खेत मे चला गया। इस बात पर पहले विपक्षियों ने मृतक के साथ पहले सुबह और उसके बाद दिन में कई बार फोन पर गाली गलौच कर जाने से मारने की धमकी दी और खेत पर आने के लिए बार-बार उकसाया। मृतक के खेत में आने पर पहले से हथियार लेकर हत्या की योजना बनाए बैठे आरोपियों ने मृतक की माता एवं पारिजनो के मौजूदगी में नृशंस तरीके से पहले लाठी-डण्डे से मारपीट की और आरोपी नकुल ने भरतबीर को तमंचे से गोली मार दी। और मौके से फरार हुए सभी आरोपियों द्वारा अपने  मोबाइल फोन बंद कर देने के चलते उनकी लोकेशन खोजना एक चुनौती पूर्ण कार्य हो चुका था। दोनों ही पक्ष एक ही बिरादरी के होने के कारण कहीं से किसी प्रकार का कोई भी क्लू नहीं मिल पा रहा था। मैन्युअल तरीके से खोजबीन करते हुए पुलिस टीम ने उत्तर-प्रदेश के मेरठ, मु0नगर, सहारनपुर आदि स्थानों पर रह रहे रिश्तेदारों पर दबिश देने के साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। 
कई दिनों की मेहनत के बाद भी कोई सफलता नहीं मिलने पर मामला इतना अधिक पेचीदा हो चला था कि प्रभारी निरीक्षक एवं एसएसआई मंगलौर लगभग एक सप्ताह कोतवाली से दिन/रात बाहर रहते हुए अलग-अलग टीमों का सदस्य बनकर साधारण एवं छद्म प्रकार से अभियुक्तों की तलाश में जुटे हुए थे। हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयासों के बीच पुलिस टीम ने 01 मई 2024 को मुखबिर की सटीक सूचना पर तीन हत्यारोपियों को चौकी नारसन क्षेत्र से दबोचने में कामयाबी हासिल की। गिरफ्त में आए आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा, खोखा कारतूस एवं टूटे हुऐ बेसबाल के डण्डे बरामद कर आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम अब अन्य नामजद आरोपियों की तलाश के साथ हत्या में प्रयुक्त हथियार उपलब्ध कराने वालों की भी तलाश कर रही है।  

पकड़े गए आरोपित का विवरण

  1. नकुल उर्फ काला पुत्र बृजेश (12वीं पास)
  2. धीरज पुत्र राजेश (12 फेल)
  3. कुलबीर पुत्र कालूराम (BA 2nd year, पहलवान) समस्त निवासी नारसन कलां मंगलौर हरिद्वार

बरामदगी

  1. तमंचा 315 बोर व खोखा कारतूस
  2. घटना मे प्रयुक्त टूटे हुऐ बेसबाल के डण्डे

पुलिस टीम

  1. सीओ मंगलौर विवेक कुमार
  2. प्रभारी निरीक्षक अमर चन्द शर्मा
  3. वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र राठी
  4. उपनिरीक्षक रफत अली
  5. उपनिरीक्षक देवेन्द्र तोमर
  6. उपनिरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज
  7. कानि0 राजेश देवरानी
  8. कानि0 पंकज चौधरी
  9. कानि0 सुशील
  10. कानि0 केडी राणा
  11. कानि0 जफर हुसैन
  12. म0हो0गा0 बोवी शर्मा
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डॉक्टरों ने असंभव को किया संभव, डेढ़ साल बाद बच्चे ने मुंह से पिया मां का दूध, परिवार की आंखों में छलके खुशी के आंसू
  • आईसीसीसीसी सेंटर से चारधाम हेली सेवाओं पर 24 घंटे नजर, सचिव नागरिक उड्डयन सचिन कुर्वे बोले – श्रद्धालुओं की सुरक्षा पहली प्राथमिकता
  • टिहरी में भारी बारिश से तबाही, बिलौंदी पुल पर आया मलबा, दुकानों में घुसा पानी
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने चंबा ई-लाइब्रेरी एवं समूह आउटलेट का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  • मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त; पर्यटन वेबसाइट से विलोपन प्रक्रिया शुरू
  • डीएम सविन बंसल ने की सब-रजिस्ट्रार विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को संस्तुति, पकड़ी गई गोल्डन फॉरेस्ट की प्रतिबंधित भूमि की 150 अवैध रजिस्ट्रियां
  • राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता, कार्मिकों एवं पेंशनरों को मंहगाई भत्ता दिये जाने का मुख्यमंत्री ने किया अनुमोदन
  • टूटी हड्डियों को जोड़कर AIIMS लौटा रहा घायलों की मुस्कान, विशेषज्ञ चिकित्सक कर रहे फ्रैक्चर कूल्हों का इलाज, एम्स ऋषिकेश में उपलब्ध है पेल्विस ऐसिटाबुलम सर्जरी की सुविधा
  • श्रमिक हितों के संरक्षण एवं औद्योगिक शांति बनाए रखने के निर्देश
  • मुख्यमंत्री धामी का श्रमिकों को भरोसा, न्यूनतम वेतन पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों से बचने की अपील, श्रम विभाग बोला- श्रमिकों के अधिकारों पर नहीं आने देंगे आंच
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.