posted on : जुलाई 31, 2022 4:33 अपराह्न
देहरादून : स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग प्रश्न पत्र लीक मामले से संबंधित मुकदमें की विवेचना की जा रही है। उक्त विवेचना में दिनांक 30 जुलाई 2022 से पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तों के बयानों एवं पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर एसटीएफ टीम द्वारा दीपक शर्मा एवं अमरीश कुमार को काशीपुर से पूछताछ के लिए एसटीएफ कार्यालय देहरादून लाया गया । एसटीएफ टीम कुमाऊँ यूनिट द्वारा दीपक शर्मा की निशानदेही पर उसके घर से ₹3589000 बरामद किए गए थे एवं एक अभ्यर्थी द्वारा दिए गए दो ब्लैंक चेक भी दीपक शर्मा के घर से बरामद किए गए। एसटीएफ कार्यालय में टीम द्वारा गहनता से पूछताछ करने के उपरांत मुकदमा अपराध संख्या 289/2022 धारा 420 467 468 471 34 भादवि में साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त दीपक शर्मा एवं अभियुक्त अमरीश कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उनके द्वारा कुछ अभियार्थिओ को पेपर लीक करवाकर चयन करवाने में मदद की गई थी । जिसमे उनके कुछ परिजन भी चयनित हुए है। पूछताछ में अभियार्थियो के संबंध में भी पुख्ता साक्ष्य मिले है। प्रश्न पत्रों को जिस स्थान पर सॉल्व कराया गया वो भी एसटीएफ को जानकारी हो गई है। अभियुक्त गणों को गिरफ्तार कर आज मान न्यायालय पेश किया जाएगा। मुकदमे में अभी विवेचना जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम
- दीपक शर्मा पुत्र स्वर्गीय श्री श्याम सुंदर शर्मा निवासी गली नंबर 4 जसपुर खुर्द थाना काशीपुर जनपद उधम सिंह नगर
- अंबरीश कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी खानपुर हरिद्वार हाल तैनाती उधमसिंह नगर


