शनिवार, अगस्त 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

लोक सभा चुनाव : सीएम धामी ने भाजपा के गढ़वाल लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में मतदान करने की जनता से की अपील

शेयर करें !
posted on : मार्च 30, 2024 12:02 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। लोक सभा चुनाव में गढ़वाल संसदीय सीट से भाजपा के प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में चमोली जिले के थराली रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मतदाताओं से अनिल बलूनी को अपना आशीर्वाद देने की अपील करते हुए अधिक से अधिक मतदान में भागेदारी की अपील भी की।

रामलीला मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि चमोली जिले की देव धरा में आकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। ये किसानों, जवानों, की भूमि है। विषम भौगोलिक परिस्थितियों में चमोली का अन्नदाता राज्य की सेवा कर रहा है। उन्होंने थराली के लाल वीर शहीद भवानी जोशी को भी नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा 19 अप्रैल को राज्य में लोक सभा के लिए मतदान होना है, गढ़वाल लोकसभा से प्रत्याशी अनिल बलूनी का अनुभव गढ़वाल क्षेत्र की जनता को मिले इसके  लिए जनता को अपना आशीर्वाद देना है।  उन्होंने कहा कि तीरथ सिंह रावत की ओर से गढ़वाल लोक सभा में जो विकास कार्य शुरू किए गए हैं उन्हें आगे बढ़ाने का जिम्मा आप सब के आशीर्वाद से अनिल बलूनी को मिलेगा ऐसी उन्हें आशा है। हम सब मिलकर विकास की गंगा को आगे बढ़ाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन और दृढ़ संकल्प से पूरा भारत आगे बढ़ा है। विकास की नई गाथा लिखी गई है। दुनिया में भारत का मान सम्मान स्वाभिमान बढ़ा है। भारत शक्तिशाली देश के रूप में सामने आया है। कोरोना जैसे कठिन काल के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था दुनियां में 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। कोरोना के बाद प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त में राशन दिया जा रहा है। दुनिया में भारत के युवाओं का कौशल आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 15 नए एम्स की आधारशिला रखी गई है। 74 नए हवाई अड्डों का विकास कार्य हुआ है। रेलवे स्टेशन का विकास कार्य जारी है। वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री संपूर्ण देश को अपना परिवार मानकर समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के विकास के लिए निरन्तर कार्य कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने चमोली के माणा गांव को देश के आखिरी गांव से देश का पहला गांव बनाया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बीते 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। 12 करोड़ से ज्यादा घरों तक नल से जल पहुंचा है। देश के 50 करोड़ लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा गया है। सीधा पैसा लाभार्थी के खाते में आता है। 50 करोड़ से ज्यादा लोगों को आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज मिल रहा है। विभिन्न योजनाओं के तहत गरीबों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सहायता दी गई है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में सीएए लागू हुआ है। कश्मीर में अलगाववाद और आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली धारा-370 का अंत किया है। तीन तलाक जैसी कुप्रथा खत्म हुई है। अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण का सपना साकार हुआ है।

प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखंड तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने महज दो वर्षों के कार्यकाल में थराली विधानसभा के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हम उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के अपने ’’विकल्प रहित संकल्प’’ के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश पर 60 सालों तक राज करने वाली कांग्रेस ने देश को बस लूटा है। कांग्रेस सत्ता हासिल करने के लिए किसी भी हद तक जाने वाली पार्टी है। कांग्रेस ने अंग्रेजियत वाली मानसिकता नहीं छोड़ी, वो आज भी ‘बांटो और राज करो’ की नीति का ही अनुशरण कर रही है।

भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने कहा कि बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पार्टी कार्यकर्ता कार्यक्रम में आए हैं। 19 तारीख तक हम सबने बहुत मेहनत करनी है। थराली से हमने कार्यक्रम की शुरूवात की है। उत्तराखंड एवं चमोली जिले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष लगाव है। प्रधानमंत्री इस क्षेत्र से भली भांति परिचित हैं। राज्यसभा सांसद के तौर पर डॉपलर रडार की स्थापना, रेल कनेक्टीविटी सहित कई अन्य कार्य करवाए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक भोपाल राम टम्टा, विधायक अनिल नौटियाल आदि मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखण्ड : अस्पताल के बेड से कॉमनवेल्थ के मेडल तक, शुभम जुयाल की हार न मानने की कहानी
  • युवा संवाद में मुख्यमंत्री धामी के कामों की हुई खुलकर तारीफ, रोजगार और पारदर्शिता को बताया नई पहचान
  • विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी में पर्यटकों का नया रिकॉर्ड, दो माह में ही टूटा सभी वर्षों का आंकड़ा
  • नीलकंठ कांवड़ यात्रा : श्रद्धालुओं की सेवा में दिन-रात जुटा प्रशासन, महिला श्रद्धालुओं के लिए पिंक टॉयलेट व अमृत कक्ष सहित व्यापक सुविधाएं उपलब्ध
  • ‘सुरों की उमंग अनूप जलोटा के संग’ कार्यक्रम में युवाओं से गौ संस्कृति संरक्षण का आह्वान
  • UKSSSC पेपर लीक : ED ने हाकम सिंह की ₹63 लाख की संपत्ति की अटैच
  • थारू समाज के साथ संवाद से विकास की नई राह, जनजातीय हितों के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री धामी
  • पौड़ी गढ़वाल : महिला आजीविका योजनाओं के प्रस्तावों पर जिला स्तरीय समिति की बैठक
  • जिला चिकित्सालय पौड़ी में विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन 451 मरीजों ने लिया निःशुल्क उपचार
  • प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री और टेंट वितरित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.