शनिवार, अगस्त 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

थारू समाज के साथ संवाद से विकास की नई राह, जनजातीय हितों के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री धामी

शेयर करें !
posted on : अगस्त 1, 2026 7:37 अपराह्न

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को खटीमा में आयोजित थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग कर थारू समाज के प्रतिनिधियों से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने समाज की समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया। इस अवसर पर बीएसएफ के एवरेस्ट विजेता मोहन सिंह राणा और आईटीबीपी के एवरेस्ट विजेता टीला सेन को भी सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संवाद केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सरकार और थारू समाज के बीच विश्वास एवं विकास की साझेदारी को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आधारभूत सुविधाओं पर लगातार कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अवैध धर्मांतरण पर रोक लगाने के लिए सख्त कानून लागू किया गया है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए अभियान चला रही हैं।

उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में आवास, शिक्षा और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, अटल आवास योजना, आश्रम पद्धति विद्यालयों के उन्नयन, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों, छात्रावासों और कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से जनजातीय परिवारों को सशक्त बनाया जा रहा है। महिलाओं को स्वरोजगार और स्वयं सहायता समूहों के जरिए आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास भी जारी हैं।

संवाद के दौरान थारू समाज के प्रतिनिधियों ने आरक्षण रोस्टर में सुधार, आश्रम पद्धति विद्यालयों को इंटरमीडिएट तक उच्चीकृत करने, नानक सागर बांध विस्थापितों की भूमि संबंधी समस्याओं के समाधान, पृथक जनजातीय कार्य मंत्रालय के गठन तथा खटीमा में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग सेंटर स्थापित करने की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने इन सभी सुझावों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम के अंत में थारू समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार जनजातीय समाज के विकास और उनकी संस्कृति के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • UKSSSC पेपर लीक : ED ने हाकम सिंह की ₹63 लाख की संपत्ति की अटैच
  • थारू समाज के साथ संवाद से विकास की नई राह, जनजातीय हितों के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री धामी
  • पौड़ी गढ़वाल : महिला आजीविका योजनाओं के प्रस्तावों पर जिला स्तरीय समिति की बैठक
  • जिला चिकित्सालय पौड़ी में विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन 451 मरीजों ने लिया निःशुल्क उपचार
  • प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री और टेंट वितरित
  • सृष्टि कंडारी मौत मामला : पति और ननद गिरफ्तार, दहेज प्रताड़ना के आरोपों की जांच तेज
  • मिशन वात्सल्य का हर पात्र बच्चे को मिलेगा लाभ – डीएम गौरव कुमार
  • न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट में पुलिस टीम द्वारा 1 वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
  • कुलगाम में प्रवासी मजदूर की हत्या से फिर उभरा टारगेट किलिंग का खतरा
  • IBPS क्लर्क भर्ती 2026 : 11403 पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.