गुरूवार, अक्टूबर 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

‘सुरों की उमंग अनूप जलोटा के संग’ कार्यक्रम में युवाओं से गौ संस्कृति संरक्षण का आह्वान

शेयर करें !
posted on : अगस्त 1, 2026 10:35 अपराह्न

मुंबई। गुरु नानक खालसा कॉलेज, मुंबई के हिंदी विभाग के तत्वावधान में उमा कल्याण ट्रस्ट एवं जलोटा वेलफेयर फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से आयोजित ‘सुरों की उमंग अनूप जलोटा के संग – एक संगीतमय प्रेरणा युवाओं के बीच’ कार्यक्रम में गौ संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उमा कल्याण ट्रस्ट की मुख्य ट्रस्टी मीना अग्रवाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय को माता का स्थान प्राप्त है, लेकिन आज भी बड़ी संख्या में बेसहारा गोवंश सड़कों पर भटकता दिखाई देता है। ऐसे गोवंश की सेवा और संरक्षण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

FB IMG 1785595864307

उन्होंने बताया कि उमा कल्याण ट्रस्ट पिछले कई वर्षों से गौ संरक्षण के लिए विभिन्न योजनाओं पर कार्य कर रहा है। इसी उद्देश्य से उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद के राल गांव में ‘देवरहा बाबा गौ आश्रय स्थल’ का संचालन किया जा रहा है, जहां लगभग 9,000 बेसहारा गोवंश को आश्रय दिया गया है। गोशाला में गोवंश के लिए चारे, चिकित्सा, देखभाल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है।

मीना अग्रवाल ने युवाओं से आह्वान किया कि वे किसी न किसी रूप में गौ सेवा और गौ संस्कृति के संरक्षण से जुड़ें। उन्होंने कहा कि गाय केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सामाजिक मूल्यों का महत्वपूर्ण आधार है।

FB IMG 1785595822956

उन्होंने बताया कि ट्रस्ट द्वारा आयोजित गोवंश आधारित काव्य प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लेकर गाय के प्रति अपनी संवेदनाएं और विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि युवा अपनी कविता, कला, साहित्य, रचनात्मकता और प्रतिभा के माध्यम से भी गौ सेवा और जनजागरूकता में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ते हुए गौ संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाना तथा समाज में सकारात्मक जनभागीदारी को बढ़ावा देना रहा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण देने के लिए तैयार की जाए व्यापक कार्ययोजना – मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन
  • विधानसभा सत्र से पहले भराड़ीसैंण में फायर ऑडिट
  • सिर से उठा माता-पिता का साया, ट्रस्ट बना पढ़ाई का सहारा
  • आर-पार की लड़ाई के मूड में बदरी-केदार के अस्थाई कर्मचारी
  • उत्तराखण्ड के 227 मदरसों पर हो सकती है कार्रवाई
  • आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन में मूल्यपरक शिक्षा पर विशेष सत्र आयोजित
  • रक्त की कमी से जूझ रही महिला के लिए 40 किमी दूर से पहुंचे रक्तदाता
  • ​KBC के मंच पर उत्तराखण्ड के लोकेंद्र ने अमिताभ बच्चन को पहनाई पहाड़ी टोपी
  • सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया लैंसडाउन कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, लंबित माल मुकदमाती के शीघ्र निस्तारण के निर्देश
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अफसरों को अल्टीमेटम : टूटी सड़कें मिलीं तो तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक दुरुस्त होंगी खोदी गई सड़कें
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.