बुधवार, अगस्त 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

युवा संवाद में मुख्यमंत्री धामी के कामों की हुई खुलकर तारीफ, रोजगार और पारदर्शिता को बताया नई पहचान

शेयर करें !
posted on : अगस्त 1, 2026 11:05 अपराह्न

देहरादून। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवाओं के चेहरों पर दिखाई देने वाला आत्मविश्वास इस बात का प्रमाण है कि भारत का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। उन्होंने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद और संस्कारों का जीवंत प्रतीक है। यहां विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, राष्ट्रसेवा और भारतीय मूल्यों की शिक्षा भी दी जाती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत आज दुनिया का सबसे युवा देश है, जहां 65 प्रतिशत से अधिक आबादी 42 वर्ष से कम आयु की है। यही युवा शक्ति विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि आज का युवा नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि स्टार्टअप और नवाचार के माध्यम से रोजगार देने वाला “जॉब क्रिएटर” बन रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया, खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसी योजनाओं ने युवाओं को नए अवसर प्रदान किए हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार भी युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा प्रोत्साहन योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण विकास योजना, कौशल विकास योजना, एक जनपद-दो उत्पाद योजना, हाउस ऑफ हिमालय ब्रांड, स्टेट मिलेट मिशन, एप्पल मिशन, सौर स्वरोजगार योजना, नई पर्यटन नीति और नई फिल्म नीति जैसी योजनाओं के माध्यम से रोजगार एवं स्वरोजगार को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने बताया कि राज्य में 44 प्रतिशत रिवर्स पलायन दर्ज हुआ है और बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की ऐतिहासिक कमी आई है। साथ ही नीति आयोग के सतत विकास लक्ष्यों के इंडेक्स में उत्तराखंड देश में प्रथम स्थान पर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए राज्य में देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। पिछले साढ़े चार वर्षों में 100 से अधिक नकल माफियाओं को जेल भेजा गया तथा बिना भेदभाव के साथ 34 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां दी गई हैं, जो पूर्ववर्ती सरकारों की तुलना में दोगुनी से भी अधिक हैं।

युवा संवाद कार्यक्रम के आयोजक/युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने मुख्यमंत्री को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया।

युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, विधायक रानीपुर आदेश चौहान,कुलपति श्रीमती प्रतिभा लूथरा,जिलाध्यक्ष भाजपा आशुतोष शर्मा ,पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा,राज्य मंत्री डॉ जयपाल सिंह चौहान ,शोभाराम प्रजापति, श्यामवीर सैनी, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर,नगर आयुक्त नंदन कुमार,मुख्य विकास अधिकारी डॉ लालित नारायण मिश्र,अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,एसपी ट्रैफिक निशा यादव,एसपी ट्रैफिक अभय प्रताप सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं भारी संख्या में युवा शक्ति मौजूद रहे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखण्ड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी, 97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की
  • मुख्यमंत्री धामी ने मातृशक्ति से किया सीधा संवाद, महिला सशक्तिकरण को बताया विकास का आधार
  • सीएम धामी के निर्देश पर एफडीए का बड़ा अभियान, दूध-पनीर समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे; होटल मधुवन, जेएसआर से सरोवर पोर्टिको तक छापेमारी, किचन से स्टोर तक खंगाली खाद्य सामग्री
  • कांवड़ मेला संपन्न होते ही कुंभ की तैयारियों को युद्ध स्तर पर आगे बढ़ाने में जुटा मेला प्रशासन, बारिश के बीच मेलाधिकारी सोनिका ने अनेक क्षेत्रों का पैदल भ्रमण कर तैयारियों का लिया जायजा
  • मिलावटखोरों पर आयुक्त विनय शंकर पांडे का शिकंजा, देहरादून में खाद्य प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई; पनीर, दूध और दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी; गंदगी मिलने पर तीन रेस्टोरेंट तत्काल बंद
  • पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता ही शिव का संदेश – आचार्य सुभाष जोशी
  • संस्कृत और रामायण से जुड़ेगा उत्तराखंड-थाईलैंड का सांस्कृतिक रिश्ता, सचिव संस्कृत शिक्षा दीपक कुमार ने थाई राजदूत चावनार्ट थांगसुम्फंत से की शिष्टाचार भेंट
  • सीएम धामी के निर्देश पर एफडीए का बड़ा अभियान, दूध-पनीर समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे; होटल मधुवन, जेएसआर से सरोवर पोर्टिको तक छापेमारी, किचन से स्टोर तक खंगाली खाद्य सामग्री
  • अक्टूबर तक पूरा होगा कोटद्वार का नया रेलवे स्टेशन! एडीआरएम ने निर्माणाधीन स्टेशन का किया निरीक्षण, गुणवत्ता के साथ समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश
  • कांवड़ मेला सकुशल संपन्न, ड्यूटी में जुटी फोर्स को मिला सम्मान, एडीजी वी. मुरुगेशन ने पुलिसकर्मियों, ट्रैफिक वालंटियर्स व एसपीओ का बढ़ाया हौसला, सराहनीय कार्य करने वालों को किया सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.