शनिवार, जुलाई 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अग्निवीर व JCO/OR भर्ती : पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी, 10 अप्रैल तक करें आवेदन

शेयर करें !
posted on : मार्च 31, 2026 12:46 पूर्वाह्न

देहरादून। भारतीय सेना ने अग्निवीर और JCO/OR भर्ती के लिए आयोजित होने वाली ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) के पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 10 अप्रैल 2026 तक अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सेना भर्ती कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार यह भर्ती प्रक्रिया गढ़वाल क्षेत्र के युवाओं के लिए आयोजित की जा रही है। इसके अंतर्गत हरिद्वार, देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल और रुद्रप्रयाग जिलों के मूल निवासी अभ्यर्थी आवेदन करने के पात्र हैं। ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) का आयोजन 1 जून से 15 जून 2026 के बीच किया जाएगा। यह परीक्षा अग्निवीर के विभिन्न पदों तथा जूनियर कमीशंड ऑफिसर/अन्य रैंक (JCO/OR) भर्ती प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण चरण है।

भारतीय सेना ने पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करते हुए सलाह दी है कि आवेदन पत्र भरते समय सभी जानकारी सावधानीपूर्वक दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करें। अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकते हैं। हर वर्ष बड़ी संख्या में युवा सेना में भर्ती के लिए आवेदन करते हैं। ऐसे में पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने से अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को अवसर मिलने की उम्मीद है।

सेना ने यह भी स्पष्ट किया है कि 10 अप्रैल 2026 के बाद किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते आवेदन करें और वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहें, ताकि एडमिट कार्ड, परीक्षा कार्यक्रम और आगे की चयन प्रक्रिया—जैसे शारीरिक दक्षता परीक्षा, मेडिकल जांच और दस्तावेज सत्यापन—की जानकारी समय पर प्राप्त हो सके।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सादगी, अनुशासन और कार्यकुशलता की मिसाल डीडीओ मनविंदर कौर का हुआ रुद्रप्रयाग स्थानान्तरण, विकास भवन में अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई
  • अतुल शाह के भाजपा में शामिल होने से बदरीनाथ सीट पर बढ़ीं सियासी चर्चाएं
  • ऑपरेशन प्रहार : अवैध स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
  • पीएम आवास योजना की सूची पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल
  • एकेश्वर में परिवर्तन संकल्प सम्मेलन संपन्न, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, हरक सिंह रावत ने भरा जोश
  • बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण : बीकेटीसी ने दिए जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
  • सूचना विभाग में बड़े स्तर पर प्रमोशन, पढ़िए पूरी खबर किन – किन कार्मिकों की हुई पदोन्नति
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना
  • मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, देहरादून के डॉक्टरों ने 19 साल की युवती का रोबोटिक किडनी ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किया
  • डीएम आशीष कुमार भटगांई ने खतरनाक बैंडों का किया निरीक्षण, लापरवाही पर अधिकारियों को लगायी फटकार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.