बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

लक्सर : डीएम विनय शंकर पाण्डेय ने तहसील दिवस में सुनी जन समस्याएं, 81 शिकायतें हुई दर्ज 15 का किया मौके पर ही निस्तारण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 1, 2022 5:32 अपराह्न
लक्सर/हरिद्वार : जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में मंगलवार को तहसील लक्सर में आमजन की समस्याओं के निराकरण हेतु ’’तहसील दिवस’’ का आयोजन किया गया। ’’तहसील दिवस’’ में कुल 81 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 15 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तथा शेष प्रार्थना पत्रों को प्रकरण के निस्तारण में लगने वाले समय के अनुसार संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारित करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये। इस मौके पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं का निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिये जनता की कोई भी समस्या हो, उसका निस्तारण व्यक्तिगत रूचि लेकर हल करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनता की कोई भी समस्या हो, उसे ध्यान से सुनें तथा शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता है या नहीं इसका विशेष ध्यान रखें तथा प्रयास करें कि शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतों का त्वरित निस्तारण हो। उन्होंने इस मौके पर पूर्व तहसील दिवस में आई हुई शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में भी अधिकारियों से जानकारी ली। तहसील दिवस में आज प्राप्त होने वाली शिकायतों में सड़क व पुलिया की मरम्मत, जाति प्रमाण बनाये जाने, नौकरी में पुनः रखे जाने, जमीन की पैमाईस, वृद्धावस्था पेंशन दिलाये जाने, ई-रिक्शा दिलाये जाने, जमीन पर कब्जा दिलाये जाने, रोड से पानी की निकासी आदि से सम्बन्धित प्रकरण प्राप्त हुये।
’’तहसील दिवस’’ में बृजेन्द्र कुमार ग्राम मुण्डा खेड़ा खुर्द ने नलकूप विभाग द्वारा जारी रसीद में नाम स्पष्ट न होने के सम्बन्ध में अवगत कराया। इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को रसीद सत्यापित कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। जौली कुमार शेखपुरी ने राजस्व ग्राम समाज की भूमि पर से कब्जा हटाये जाने के सम्बन्ध में अपना पक्ष रखा। इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निरीक्षण कर नियमानुसार यथोचित कार्रवाई करने के निर्देश दिये। बालेश्वर सैनी महाराजपुर कला ने लक्सर में राजस्व निरीक्षक के खाली पद भरे जाने के सम्बन्ध में अनुरोध किया। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि शीघ्र इस सम्बन्ध में विचार किया जायेगा। वीर सिंह ग्राम लालचंदवाला ने मुख्य मार्ग पर अवैध कब्जा किये जाने की शिकायत की। इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को मौके मुआयना करते हुये नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिये।  कर्म पाल सिंह पूर्व प्रधान चंद्रपुरी ने जिलाधिकारी को बताया कि कई बीघा जमीन पर लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। इस पर जिलाधिकारी ने चकबन्दी के अधिकारियों को इस सम्बन्ध में नियमानुसार यथोचित निर्णय लेते हुये कार्रवाई करने के निर्देश दिये। पूनम अग्रवाल निवासी केशव नगर ने बताया कि एक नव-निर्मित माल ने जमीन तथा नाले पर अतिक्रमण कर रखा है, जिसकी वजह से पानी की निकासी आदि में दिक्कत आ रही है। इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि मौके पर नाले का निरीक्षण करते हुये अगर नाला नियमों के विरूद्ध बना है, तो उसे तीन दिन के भीतर अतिक्रमण से मुक्त किया जाये।
जिलाधिकारी को तहसील दिवस में जीत सिंह निवासी इस्माइलपुर ने अवगत कराया कि क्षेत्र के कुछ लोगों ने पानी की निकासी सड़क पर कर दी है, जिसकी वजह से सारा पानी सड़क पर ही रूक जाता है, जिससे काफी दिक्कत आ रही है। इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि पानी की उचित निकासी की व्यवस्था की जाये ताकि पानी सड़क पर न आये। जीत सिंह ने ही इस्माइलपुर में टूटी हुई पुलिया ठीक कराने के सम्बन्ध में अवगत कराया। इस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभाग को मरम्मत की कार्रवाई करने के निर्देश दिये। कुमारपाल केशव नगर ने वृद्धावस्था पेंशन दिलाये जाने के सम्बन्ध में अपना पक्ष रखा। इस पर जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को प्रकरण पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिये। मुन्ना जुम्मन पुरी ने उनकी दिव्यांगता को देखते हुये बैटरी रिक्शा दिलाए जाने का अनुरोध जिलाधिकारी से किया। इस पर जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को आगामी आयोजित होने वाले शिविर में मुन्ना को ई-रिशा दिलाये जाने के निर्देश दिये।
’’तहसील दिवस’’ में राजू और राजवीर भगवतपुर ने भूमि पर कब्जा दिलाने, जय सिंह निवासी कलसिया एवं नरेश कुमार निवासी औरंगजेब ने भूमि की पैमाइश कराये जाने, मोहम्मद उस्मान द्वारा बकाया पीएफ दिलाये जाने, गोविंद चौधरी द्वारा पाल ग्राम समाज की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने एवं सड़क-पुलिया की मरम्मत, शीला देवी द्वारा मार्कशीट ठीक कराए जाने, हेतम सिंह, चंदन सिंह खानपुर द्वारा पानी निकासी किये जाने, रईस अहमद बहादुरपुर द्वारा चकबंदी में रास्ता दिलाए जाने, प्रदीप कुमार हबीबपुर कुंडी द्वारा जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने, योगेन्द्र महाराजपुर किला द्वारा गैस चूल्हा एवं सिलेंडर दिलाये जाने,  कुमारपाल केशव नगर द्वारा वृद्धावस्था पेंशन दिलाने, योगेश कुमार विकासखंड खानपुर द्वारा सीसी सड़क बनाए जाने, प्रवेश जौनपुर खुर्द द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाए जाने, राशिद सैदाबाद द्वारा विद्यालय से टीसी दिलाए जाने,  केशो पुत्र जयचंद्र कलसिया गोरधनपुर आदि द्वारा जमीन की पैमाईश कराये जाने, राजकुमार प्रतापपुर द्वारा शराब की बिक्री रोके जाने, महिपाल मुकरतपुर आदि ने पानी की निकासी तथा अन्य प्रकरणों के सम्बन्ध में, अपने-अपने आवेदन दिये। जिलाधिकारी ने इन सभी पर सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पीएल शाह, एसडीएम लक्सर गोपाल राम बिनवाल परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, मुख्य उद्यान अधिकारी नरेन्द्र यादव, एआर कोआपरेटिव राजेश, मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, सहायक परियोजना निदेशक नलनीत घिल्डियाल, समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा, जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुलेखा सहगल, तहसीलदार लक्सर शालिनी मौर्य, चकबन्दी विभाग सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बीकेटीसी कार्मिक प्रमोद नौटियाल के खिलाफ FIR दर्ज, पहले निलंबन अब पुलिस जांच का सामना
  • सीएम धामी के विजन को मिली रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून, कार्यालय जाते समय पौधरोपण अभियान पर पड़ी नजर तो रुककर परखी हरियाली की जमीनी हकीकत
  • देहरादून मास्टर प्लान के लिए शुरू हुई जनसुनवाई, पहले दिन 18 लोगों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
  • मुख्यमंत्री धामी बोले – देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर
  • जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश
  • ग्राहक बनकर पहुंचे परिवहन विभाग के कर्मचारी, पिथौरागढ़ में अवैध स्कूटी रेंटल कारोबार का भंडाफोड़
  • बदरीनाथ चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बीकेटीसी का पुतला फूंका
  • क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों के निर्माण का नाबार्ड से बनवाया जाएगा प्रस्ताव
  • रेलवे सुरंग ब्लास्टिंग सूखे प्राकृतिक जल स्रोत, पेयजल और सिंचाई का गहराया संकट, 19 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना
  • आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन को प्रशासन से गुहार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.