कोटद्वार । राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार में ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट का भवन एक माह पूर्व बनकर तैयार हो गया है जिसमें दो दिन के अंदर ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट इंस्टॉल कर दिया जाएगा । ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट बेस अस्पताल परिसर में पहुंच गया है । इंजीनियरों के आने पर ही तत्काल प्रभाव से प्लांट को इंस्टॉल कर दिया जाएगा । इससे मरीजों को पर्याप्त मात्रा में बेस अस्पताल में ही ऑक्सीजन मिल पाएगी ।

बताते चलें कि वर्तमान समय में कोबिड महामारी के चलते कोटद्वार बेस चिकित्सालय को 100 बेड का कोरोना आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है । केंद्र सरकार द्वारा बेस अस्पताल के लिए नवंबर 2020 में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट स्वीकृत किया था ।इसके लिए 1.70 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर बेस अस्पताल में तत्काल मशीन के लिए एक हॉल निर्माण के निर्देश दिए गए थे हॉल का निर्माण होते ही ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट कोटद्वार बेस अस्पताल में पहुंच गया है । वर्तमान में अस्पताल में 90 जंबो सिलेंडर से आक्सीजन की पूर्ति की जा रही है । इस संबंध में बेस अस्पताल के प्रमुख डॉक्टर बीसी काला ने बताया कि एक-दो दिन में प्लांट बेस चिकित्सालय में स्थापित हो जाएगा । उसके बाद बेस अस्पताल में ऑक्सीजन की किसी भी प्रकार की कमी नहीं होगी । उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट बेस अस्पताल में पहुंच गया है । एक या दो दिन के भीतर प्लांट लग जाएगा ।




Discussion about this post