कोटद्वार । नगर निगम क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार के सेवानिवृत्त शिक्षक चंद्रमोहन असवाल प्रवक्ता रसायन विज्ञान को विद्यालय परिवार द्वारा शुक्रवार को भावभीनी विदाई दी। विदाई समारोह के अवसर पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विद्यालय परिवार की ओर से सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक चंद्रमोहन को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया । विदाई समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य जगमोहन सिंह रावत ने कहा कि बदलाव प्रकृति का नियम है। सरकारी सेवा में भी स्थानान्तरण और सेवानिवृत्ति एक प्रक्रिया है। उन्होंने सेवानिवृत शिक्षक के शेष जीवन के लिए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षक चंद्रमोहन असवाल ने छात्र-छात्राओं को अपने जीवन में अच्छे कार्य करने की प्रेरणा दी। सेवानिवृत्त शिक्षक ने अपने विदाई समारोह को संबोधित करते हुए बच्चों को चरित्र निर्माण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा पाने के लिए श्रम और मेहनत करने की जरूरत है। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सेवा निवृत्त शिक्षक को भावपूर्ण विदाई दी। समारोह में पीटीए संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह अग्रवाल सहित समस्त शिक्षक व कर्मचारी गण मौजूद रहे ।



