कोटद्वार । आम आदमी पार्टी द्वारा रविवार को सिद्धबली के समीप स्तिथ पीडब्ल्यूडी गोदाम के पास काफ़ी दिनों से पानी के लीकेज की शिकायत आ रही थी लेकिन जल निगम द्वारा अभी तक उसका समाधान नहीं किया गया था । इसी के विरोध में आम आदमी पार्टी ने स्थानीय लोगो के साथ धरना प्रदर्शन किया साथ ही सरकार को चेताते हुए कहा कि अगर सरकार जनता की समसास्यो का जल्द ही निदान नहीं करेगी तो हमारे द्वारा भविष्य मे उग्र आंदोलन किया जायेगा पार्टी के प्रदेश प्रवकता अरविन्द वर्मा ने कहा की पानी के लेकेज की समस्या बहुत दिनों से हो रही हैँ जिसकी वजह से धुर्वपुर सहित कई लोगो को पानी की किल्ल्त का सामना करना पड़ रहा है । प्रशासन द्वारा इस समस्या को गंभीर रूप से लेना चाहिए क्योंकि जल के बिना रोजमर्रा के कई काम रुक जाते है साथ ही कहा की हमारी पार्टी यही हज़ारो लीटर पानी बचाकर जनता को मुफ्त मे पानी मुहैया कराएगी ।



