कोटद्वार । भारतीय रेडक्रॉस समिति द्वारा राईका कुम्भीचौंड मैं एक कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष कुंदन सिंह टोलिया तथा महासचिव डॉ. एमएस अंसारी ने दीप प्रज्वलित कर किया । कार्यक्रम में जरूरतमंद, गरीब असहाय लोगों को आवश्यक राहत सामग्री वितरित की गयी।
राईका कुम्भीचौंड प्रधानाचार्य द्वारा समिति का आभार व्यक्त किया गया । इस दौरान समिति के उपाध्यक्ष नीरज कुमार कमल ने भारतीय रेडक्रॉस समिति के मुख्य सिद्धांतो, उद्देश्यों, कर्तव्यों के बारे में छात्रों को विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने समिति के अध्यक्ष से कोटद्वार में भारतीय रेडक्रॉस समिति की उपशाखा खोलने पर सहमति दी।
कार्यक्रम में रेडक्रॉस समिति के अध्यक्ष व महासचिव ने समिति के उपाध्यक्ष नीरज कुमार द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर अशोक वर्मा, वीरेन्द्र कुमार, जीके कोटिया, पूनम पांथरी, अरविंद वर्मा, केके वर्मा, राजेन्द्र कुमार, भण्डारी, सुरेश सिंह, सुनील रावत, एके गौड, आलोक गुप्ता, यशोदा नैथानी, किरणवती, मनोज रावत केपी पसबोला, दीवान सिंह रावत, राकेश भट्ट आदि मौजूद रहे।





Discussion about this post