कोटद्वार । उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने मंडलीय अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा को एक ज्ञापन भेजा जिसमें उन्होंने राजकीय प्रारम्भिक शिक्षा सेवा के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाध्यापकों, सहायक अध्यापकों, राजकीय जूनियर हाईस्कूल में कार्यरत शिक्षकों के लिए एलटी में तीस प्रतिशत विभागीय पदों पर पदोन्नति के लिए आवेदन करने की समय सीमा बढाने की मांग की है।
ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि अपर निदेशक गढवाल मंडल के द्वारा विगत छह जुलाई 2020 को पदोन्नति के लिए आवेदन मांगे गये थे, लेकिन कई प्राथमिक शिक्षकों द्वारा आवेदन हेतु पात्र शैक्षिक योग्यता प्राप्ति के लिए विभिन्न विश्वविद्यालयों में परीक्षा के लिए सम्मलित हुए थे, लेकिन वैश्विक महामारी कोविड-19 के चलते लॉकडाउन होने से उक्त विश्वविद्यालयों के द्वारा परीक्षाफल बिलम्ब से घोषित किये गये। जिस कारण गढ़वाल मंडल के कई प्राथमिक शिक्षक एलटी के तीस प्रतिशत विभागीय पदोन्नति में आवेदन करने वंचित रह गये है। जिस कारण प्राथमिक शिक्षकों में भारी रोष व्याप्त हैं। विभाग एलटी के तीस प्रतिशत विभागीय पदोन्नति तीन साल में एक बार करता है। जबकि यह पदोन्नति हर वर्ष होनी चाहिए। कहा कि पदोन्नति को लेकर विज्ञप्ति निकले दो वर्ष हो चुके हैं, लेकिन वर्तमान समय तक भी विभाग पदोन्नति नहीं कर पाया है।
इस सम्बध में अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढवाल मंडल को अवगत करवाया गया था, कि जिन प्राथमिक शिक्षकों के द्वारा शैक्षिक योग्यता बढाने के लिए परीक्षा दी गयी थी, उन्हें एक मौका देते हुए आवेदन करने का समय दिया जाय। लेकिन विभागीय उच्चाधिकारियों के द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया। शिक्षक ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आवेदन करने की समय सीमा नहीं बढायी गयी तो शिक्षक संघ आंदोलन के लिए बाध्य होगा। बैठक में चन्द्रमोहन रावत, जशपाल असवाल, मधूसूदन हिंदवाण,संजय धस्माना, देवेन्द्र नेगी, विपुल भंडारी, कुल गौरव द्विवेदी, हेमंत रावत, रोशन लाल, सुधीर रावत, दीपक सजवाण, महेन्द्र जदली, सुनील खंतवाल, बलवंत नेगी मौजूद थे।





Discussion about this post