कोटद्वार । थाना कोतवाली पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश में चैकिंग अभियान चलाते हुए एक नशा तस्कर को 20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कु. पी. रेणुका देवी द्वारा नशामुक्त मुक्त अभियान के तहत जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशा, मादक पदार्थों एवं ड्रग्स की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध प्रभावी चैकिंग अभियान हेतु आदेशित किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी, पुलिस उपाधीक्षक अनिल कुमार जोशी के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार नरेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रभारी एसओजी विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान अभियुक्त अंकित गुसाईं को बी.एल. पुल के पास से 20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह कोटद्वार क्षेत्र का मूल निवासी है और उक्त स्मैक को बरेली (उ.प्र.) से लेकर कोटद्वार क्षेत्रान्तर्गत स्कूल/कॉलेजो में बेचकर ज्यादा मुनाफा कमाने हेतु लाया था। जिस संबन्ध में अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार एनडीपीस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।



