कोटद्वार । पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी की प्रेरणा से कोटद्वार स्पोर्टस फेस्टिबल के तहत अंतरवार्ड चैम्पियन शिप का विधिवत शुभारंभ हो गया है। मोटाढांक स्थित राजकीय मिनी स्टेडियम में आयोजित अंतरवार्ड चैम्पियनशिप का शुभारंभ करते हुए महापौर हेमलता नेगी ने कहा कि नगर निगम बन जाने के बाद पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी की प्रेरणा से पहली बार अंतरवार्ड खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है.

कहा कि अंतरवार्ड प्रतियोगिता में नगर निगम के प्रत्येक वार्ड के हर वर्ग के महिला एवं पुरूष खिलाडियों की प्रतियोगिताऐं आयोजित की जायेगी, जिसमें क्रिकेट, कबड्डी, फुटबाॅल, बैडमिंटन, बाॅलीवाॅल सहित विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने अंतरवार्ड खेल प्रतियोगिता आयोजित किये जाने के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जा रहा है, साथ ही युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को समाप्त करना है।
उन्होंने प्रतियोगिता का आयोजन किये जाने की सराहना करते हुए कहा कि खेल शारीरिक एवं बौद्धिक विकास में सहायक होते है, उन्होंने खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों से खेल भावना का परिचय देते हुए प्रतियोगिता को निर्विघ्न समम्न करने की अपील की है। अंतरवार्ड टेनिस क्रिकेट का उद्घाटन मैच निंबूचैड एवं पदमपुर वार्डो के बीच खेला गया, जिसमें निंबूचौड़ ने पदमपुर वार्ड को आठ विकेट से हरा दिया है। इस मौके पर पार्षद पिंकी नेगी, बीडी शर्मा, सुनील रावत, सिद्धार्थ रावत, महेश कुकरेती, तरूण इंष्टवाल, सहित कई खेल प्रेमी मौजूद थे।





Discussion about this post