कोटद्वार । नगर निगम के रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित बैंसरी बाई गुरुद्वारे में गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है ।शनिवार को शहर में नगर कीर्तन निकाला गया । वहीं शुक्रवार को गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ रखा गया था जिसका कि रविवार को समापन हुआ । रविवार को गुरूद्वारे में बाहर से आए हुए रागी जत्था के द्वारा शब्द कीर्तन के द्वारा संगत जी को निहाल किया गया ।उपरांत गुरु का लंगर बांटा गया जिसको सभी धर्मों के लोगों ने ग्रहण किया । इस दौरान गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष सरदार महेंद्र सिंह, सचिव बलराम भाटिया, राजकुमार छाबड़ा, राकेश आहूजा, मनोज सैनी, संदीप सिंह खालसा, रमेश भाटिया आदि उपस्थित थे ।






Discussion about this post