कोटद्वार । कांग्रेस सेवादल के तत्वाधान में प्रत्येक माह के अन्तिम रविवार को आयोजित होने वाले ध्वजवंदन का कार्यक्रम आयोजित किया गया । रविवार को ध्वज बंदन का कार्यक्रम स्थानीय खूनीबढ के पंचायत भवन में आयोजित किया गया । ध्वजारोहण पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामेश्वरी रावत, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शकुन्तला चौहान, राजेन्द्र सिंह रावत द्वारा संयुक्त रूप से किया गया । राष्ट्रगीत एवँ राष्ट्रीय गान गाकर तिरंगे को सलामी दी गई ।
इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा ने कहा कि देश की वर्तमान परिस्थितियों में कांग्रेस सेवादल को देश को गुलामी की ओर ले जाने वाली ताकतों का पर्दाफाश कर देश को इस प्रकार की ताकतों से बचाना होगा।यदि देश की जनता अभी भी समय रहते नही चेती तो उनकी भावी पीढ़ी उन्हें कभी माफ नहीं करेगी ।
इस अवसर पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामेश्वरी रावत,महिला कांग्रेस अध्यक्षा शकुन्तला चौहान, राजेंद्र रावत, आशा कण्डरी, चंद्रकला देवी सहित ग्यारह लोगों को शाल ओढाकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कांग्रेस सेवादल द्वारा साठ लोगों को कांग्रेस सेवादल का सदस्य बनाया गया । इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा, उपाध्यक्ष तेजपाल पटवाल, जिला अध्यक्ष देवेन्द्र भट्ट, महानगर अध्यक्ष राकेश शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शकुन्तला चौहान, विमलेश नेगी, प्रीति सिंह, बीरेन्द्र रावत, श्रीधर बेदवाल, महेश शाह, प्रताप सिंह टम्टा, सुबलोक रावत, विनोद रावत, प्रेम सिंह पयाल सहित बडी संख्या में कांग्रेसी शामिल रहे ।





Discussion about this post