posted on : नवम्बर 8, 2026 12:52 पूर्वाह्न
कोटद्वार : राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार में चार मेधावी छात्रों के लिए दिवाली एक यादगार दिवाली बन गई जब कोटद्वार के मलेशिया में कार्यरत कपिल शर्मा ने अपने पिता स्वर्गीय जगदीश चंद्र शर्मा की याद में बच्चों को चार साइकिल में प्रदान की। स्वर्गीय जगदीश शर्मा गढ़वाल राइफल्स के रिकॉर्ड ऑफिस में कार्यरत थे।
रा इ का कोटद्वार के शिक्षक गजेंद्र सिंह चौहान एवं संजय रावत की पहल पर उनके दोस्त कपिल शर्मा जिनकी मलेशिया में कार्यरत है ने प्रस्ताव रखा वो कि इस दीपावली में अपने क्षेत्र के मेधावी बच्चों के लिए कुछ करना चाहते हैं।
दोनों शिक्षकों की पहल पर विद्यालय में पढ़ रहे मेधावी छात्रों को ढूंढा गया और दीपावली से पहले उनको यह उपहार प्रदान किया गया।
शिक्षक संतोष नेगी ने बताया कि बच्चों को उनकी मनपसंद साइकिल उनके मनपसंद रंग के अनुसार प्रदान की गई और यह चारों बच्चे मेधावी एवं आज्ञाकारी बच्चे हैं।
प्रधानाचार्य मुकेश रावत ने दोनों शिक्षकों कि इस पहल के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और दानदाता कपिल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए उनके सुख समृद्धि और सौभाग्य की कामना की। प्रधानाचार्य मुकेश रावत ने बच्चों को निर्देश देते हुए कहा कि यह आपके व्यवहार एवं मेधावी होने के फलस्वरूप अमूल्य उपहार मिला है और आप चारों बच्चों को अब ज्यादा जिम्मेदारी के साथ ज्यादा बड़े लक्ष्य को हासिल करना है।
साइकिल वितरण कार्यक्रम में कक्षा 6 के वंश देवलियाल , कक्षा 7 के प्रेम कुमार, कक्षा 9 के ललित कक्षा 10 के बालिका इशिता को मिला







