posted on : अगस्त 27, 2022 5:52 अपराह्न
डुंडा/उत्तरकाशी : स्वर्गीय लाखीराम सजवाण इंटर कॉलेज डुंडा में आज अध्यापक अभिभावक संघ (पीटीए) की बैठक का आयोजन हुआ। नवीन कार्यकारिणी का गठन हुआ। जिसमें कीर्ति निधि सजवाण को सर्व सम्मत अध्यक्ष चुना गया। नवगठित अध्यक्ष ने विद्यालय के विकास और छात्र छात्रो के हित समाज के साथ मिलकर साथ देने की बात कही। प्रधानाचार्य सुरेंद्र उनियाल ने कहा कि विद्यालय के विकास में अभिभावक की भुमिका अहम होती है। अभिभावकों को लगातार विद्यालय से संवाद स्थापित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षक और अभिभावक के निरंतर संवाद से छात्रों के व्यक्तिगत विकास में सहयोग मिलता है। नवगठित कार्यकारिणी में प्रधानाचार्य पदेन उपाध्यक्ष, सुरेंद्र उनियाल, सचिव युद्धवीर सिंह राणा, सह सचिव प्रकाश शाह, कोषाध्यक्ष सुनीता नेगी (प्रधान वीरपुर), सदस्य कार्यकारिणी पुरण लाल, एके शाह, चंद्र रोशन परमेंद्र सिंह, श्रीमती सरोज रमोला और विद्यालय के अध्यापक /अध्यापिका /अभिभावक मौजूद थे।


