posted on : अप्रैल 18, 2022 1:26 अपराह्न
बागेश्वर : कपकोट, वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF उत्तराखंड पुलिस ने किया 02 लोगों का सकुशल रेस्क्यू । आज 18 अप्रैल 2022 को SDRF टीम को सूचना मिली कि झोपडा नामक स्थान पर एक पिकअप वाहन खाई में गिर गया है l उपरोक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट कपकोट से मुख्य आरक्षी हिरदेश परिहार के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल मय रेस्क्यू उपकरणों के रवाना हुई।
SDRF टीम को मौके पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त पिकअप , वाहन नम्बर UK 02 CA 0858 है जिसमे 02 लोग सवार थे, जो बैकरी का सामान लेकर भराड़ी से सामा की ओर जा रहे थे। झोपड़ा नामक स्थान के पास पहुंचकर वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। SDRF के द्वारा घायलों को सकुशल रेस्क्यू किया गया व प्राथमिक उपचार देने के उपरांत 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। SDRF रेस्क्यू टीमों में पोस्ट कपकोट से मुख्य आरक्षी हिरदेश परिहार, आरक्षी टीका सिंह, आरक्षी प्रदीप मेहता, आरक्षी सोहन चौबे आरक्षी गिरदेश जोशी व उपनल चालक जितेंद्र नेगी शामिल रहे। SDRF टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू कर उक्त दोनो हीरा सिंह पुत्र श्याम सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी ऐंठान कपकोट बागेश्वर एवं जगत सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी लीली कपकोट बागेश्वर को सकुशल रेस्क्यू किया गया व प्राथमिक उपचार देने के उपरांत 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।




