शनिवार, जून 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पहाड़ों की तरफ ध्यान आकर्षित करने वाला फल है काफल, इसको खाने से स्वास्थ्य को होते हैं कई लाभ

शेयर करें !
posted on : मई 21, 2023 9:56 अपराह्न
 
 
कोटद्वार (गौरव गोदियाल)। उत्तराखण्ड के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में रसीले, जायकेदार और पौष्टिक फल भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं । लेकिन काफल की बात अलग है । पूरे भारत में गर्मी भले ही आम का मौसम हो, लेकिन पहाड़ी लोगों के लिए गर्मी काफल का मौसम है । काफल एक स्थानीय फल है, जिसका हल्का मीठा-तीखा अद्भुत स्वाद कमाल है, न सिर्फ इतना बल्कि इसका सेवन आपको पेट के रोगों से भी दूर रखता है । एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर काफल, अधिकतर बीमारियों में कारगर है और पहाड़ी लोगों की स्वस्थ जीवनशैली की असल वजह भी है ।
दरअसल काफल दिखने में तो छोटे जामुन जैसा होता है, मगर इसका खट्टा-मीठा और रसीला स्वाद किसी का भी मनमोह लेता है । हालांकि काफल को उगाना इतना आसान नहीं है, क्योंकि ये कम तापमान में नहीं उगता और तापमान ज्यादा होने पर ये जीवित नहीं रहता, ऐसे में पहाड़ी क्षेत्र में ही काफल पाएं जाते हैं । खासतौर पर नैनीताल, पौड़ी, टिहरी और रानीखेत में काफल को उगाने के लिए उपयुक्त जलवायु परिस्थितियां मौजूद होती हैं । साल के फरवरी माह में ही काफल के पेड़ पर फूल आना शुरू हो जाते हैं और अप्रैल अंत तक काफल पक जाता है, शुरू में इसका रंग हरा होता है और अप्रैल माह के आखिर में यह फल पककर तैयार हो जाता है, तब इसका रंग सुर्ख लाल हो जाता है । ये फल ज्यादा नहीं टिक पाता, और क्योंकि पहाड़ी क्षेत्र में यह कम और सीमित अवधि में ही उगता है, इसलिए स्थानीय बाजार तक ही इसकी बिक्री सीमित रहती है ।
देवदार व बांज के पेड़ों के बीच उगने वाले इस फल का स्वाद लेने के सबके अपने-अपने तरीके हैं, मगर स्थानीय लोग खासतौर पर इस खट्टे-मीठे फल को तेल, नमक या सेंधा नमक और मिर्च पाउडर के साथ खाना पसंद करते हैं । बता दें कि देश के पहाड़ी राज्य उत्तराखंड का यह राजकीय फल है । कई बार उत्तराखंड के लोकगीतों में भी इसका जिक्र किया जाता है । उत्तराखंड के अलावा ये फल हिमांचल, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, सिक्किम, असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम आदि में भी पाया जाता है । काफल एक मामूली ठेठ पहाड़ी फल जरूर है मगर यह पौष्टिकता से भरा है । इसमें कैल्शियम, कार्बोहाईड्रेट, मैग्नीशियम, प्रोटीन, फाइबर, वसा, पोटेशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है ।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राज्य सरकार रियल एस्टेट क्षेत्र में पूर्ण पारदर्शिता, जवाबदेही और उपभोक्ता हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार
  • लोहाघाट विधानसभा की पाटी नगर पंचायत में निर्दलीय नारायण लाल का परचम, जीत के बाद नारायण लाल ने लगाए धामी ज़िंदाबाद के नारे, बोले – “धामी जी के सेवक थे और रहेंगे”
  • दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज की संगतों पर पत्थरबाजी, संगतों ने भू-माफिया को पकड़कर किया पुलिस प्रशासन के हवाले
  • परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन, संगतों ने रक्तदान कर निभाई सेवा की परंपरा, 101 यूनिट रक्त संग्रहित
  • बद्रीनाथ से लौट रही श्रद्धालुओं की बस के ब्रेक फेल, आईटीबीपी की तत्परता से टला बड़ा हादसा
  • अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन की सख्ती, कई स्थानों से सरकारी भूमि कराई मुक्त; डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने कहा – राजकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए निरंतर जारी रहेगा अभियान 
  • घस्तोली से खराब वाहन ला रहा ट्रक बद्रीनाथ के पास पलटा, एक युवक की मौत
  • उत्तराखंड में 11 और 12 जून को मौसम का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी
  • भाजपा घर-घर रिपोर्ट कार्ड नहीं, 12 साल के अधूरे वादों का हिसाब लेकर जाए : गणेश गोदियाल
  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.