रविवार, नवम्बर 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

गंगोत्री हाईवे पर इनोवा भागीरथी में समाई, चार की मौत; दो लापता

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 8, 2026 12:58 पूर्वाह्न
  • गंगनानी के पास डबरानी की ओर जाते समय हुआ हादसा,
  • गुजरात के छह यात्रियों समेत सात थे सवार; एक गंभीर घायल रेस्क्यू

उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। गंगनानी के पास डबरानी की ओर जा रही गुजरात के यात्रियों की इनोवा कार अनियंत्रित होकर भागीरथी नदी में जा गिरी। हादसे में अब तक चार लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि एक गंभीर घायल को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया है। दो महिलाएं अभी लापता हैं। नदी में उनकी तलाश के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस की टीमें सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

जानकारी के अनुसार, इनोवा कार संख्या UK08 TA 6040 में चालक समेत सात लोग सवार थे। इनमें छह यात्री गुजरात के रहने वाले थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की उजेली और भटवाड़ी पोस्ट से टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस, एनडीआरएफ और अन्य बचाव दलों के साथ संयुक्त अभियान शुरू किया गया।

रेस्क्यू अभियान के दौरान नदी किनारे से चार शव बरामद किए गए। मृतकों में अशोकबेन पटेल (49), रुतिका अशोकभाई पटेल (19), घनश्यामभाई सरवालिया (32) और कार चालक राहुल अग्रवाल शामिल हैं। राहुल अग्रवाल हरिद्वार के निवासी थे।

हादसे में 17 वर्षीय वेदांत अशोकभाई पटेल को गंभीर हालत में बचाया गया। उसे बेहतर उपचार के लिए हेलीकॉप्टर से रेफर करने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं सुधाबेन अशोकभाई पटेल (45) और किरणबेन विशालभाई पटेल (34) का कोई पता नहीं चल पाया है।

एसडीआरएफ के सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर बचाव अभियान लगातार जारी है। टीमें नदी के तेज बहाव और आसपास के संभावित स्थानों पर लापता महिलाओं की तलाश कर रही हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • 2030 तक कृषि एवं उद्यानिकी के क्षेत्र में उत्तराखंड को हिमाचल प्रदेश और कश्मीर के समकक्ष लाने का लक्ष्य
  • रामायण – भाग 1 : भारतीय संस्कृति, आस्था और गौरव का भव्य सिनेमाई उत्सव
  • 6 से 8 नवंबर तक होगी पटाखों की बिक्री, लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा दुकानों का आवंटन; सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश
  • बेंगलुरु में दिल दहला देने वाला हत्याकांड : पारिवारिक विवाद में कैब चालक ने पत्नी समेत 7 रिश्तेदारों की हत्या का किया दावा
  • पूर्व CM खंडूडी सहित 15 को मिलेगा उत्तराखण्ड सम्मान
  • तृतीय केदार श्री तुंगनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बन्द
  • उत्तराखंड को ₹1475 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सीएम धामी ने 15 विभूतियों को प्रदान किया उत्तराखंड गौरव सम्मान-2026
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किया सम्मानित
  • लोकगायिका हेमा नेगी करासी को मिला उत्तराखण्ड गौरव सम्मान-2026, 25 वर्षों की लोकसाधना का हुआ सम्मान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.