मंगलवार, जुलाई 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय के पांच करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाले अतिथि गृह का विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना एवं हवन कर किया शिलान्यास

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 13, 2022 3:17 अपराह्न
हरिद्वार :  उच्च शिक्षा, विद्यालयी शिक्षा, संस्कृत शिक्षा, सहकारिता, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय के पांच करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाले अतिथि गृह का विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना एवं हवन करने के पश्चात शिलान्यास किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय उत्तराखण्ड का सबसे अच्छा संस्कृत विश्वविद्यालय है। उन्होंने कहा कि इस पूरे विश्वविद्यालय के कैम्पस का एक मास्टर प्लान तैयार कर लिया जाय तथा उसी अनुसार आगे कार्य किया जाय। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में छात्राओं को छात्रावास की सुविधा उपलब्ध कराने की दृष्टि से 100 छात्राओं की क्षमता वाला बालिका छात्रावास का निर्माण कराया जायेगा, जो पांच मंजिला होगा। इसके अलावा यहां टीचिंग स्टाफ तथा नॉन टीचिंग स्टाफ के लिये भी आवासों का निर्माण कराया जा सकता है।

उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय को देश व विश्व का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय बनाने के लिये देश के जो  टॉप-10 विश्वविद्यालय हैं, उनके साथ एमओयू किया जाये। उन्होंने कहा कि संस्कृत के पूरे सिस्टम को ठीक करने की दिशा में हम तेजी से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने पूर्व में संस्कृत वि0वि0 को 20 करोड़ रूपये हॉस्टल निर्माण के लिये उपलब्ध कराये थे, जो लगभग बन कर तैयार हो गये हैं। उन्होंने कहा कि इनकी शुरूआत एक महीने के भीतर की जाये। उन्होंने कहा कि संसाधनों की कोई कमी नहीं है, जो भी कार्य करने हैं, उन्हें फास्ट मोड में करें तथा आपको जो भी अवस्थापना सुविधायें-फर्नीचर आदि चाहिये, वे उपलब्ध कराये जायेंगे।

शिलान्यास कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि मा0 उच्च शिक्षा मंत्री का संस्कृत के प्रति विशेष लगाव है। उन्होंने कहा कि संस्कृत का भविष्य उज्ज्वल है तथा संस्कृत की अन्य शाखाओं के साथ-साथ कर्मकाण्ड विषय पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है तथा इस ओर छात्रों का काफी रूझान है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये सचिव संस्कृत शिक्षा उत्तराखण्ड चन्द्रेश कुमार ने कहा कि जिस तरह की संस्था राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय है, उसी तरह की संस्था उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय भी बने। उन्होंने कहा कि देववाणी(संस्कृत) उत्तराखण्ड राज्य को वरदान के रूप में प्राप्त हुई है। यह देववाणी की भूमि है। इस अवसर पर उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश चन्द्र शास्त्री सहित दूसरे विश्वविद्यालयों से पधारे फैकल्टी मैम्बर, टीचिंग तथा नॉन टीचिंग स्टॉप उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी के विजन को मिली रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून, कार्यालय जाते समय पौधरोपण अभियान पर पड़ी नजर तो रुककर परखी हरियाली की जमीनी हकीकत
  • देहरादून मास्टर प्लान के लिए शुरू हुई जनसुनवाई, पहले दिन 18 लोगों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
  • मुख्यमंत्री धामी बोले – देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर
  • जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश
  • ग्राहक बनकर पहुंचे परिवहन विभाग के कर्मचारी, पिथौरागढ़ में अवैध स्कूटी रेंटल कारोबार का भंडाफोड़
  • बदरीनाथ चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बीकेटीसी का पुतला फूंका
  • क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों के निर्माण का नाबार्ड से बनवाया जाएगा प्रस्ताव
  • रेलवे सुरंग ब्लास्टिंग सूखे प्राकृतिक जल स्रोत, पेयजल और सिंचाई का गहराया संकट, 19 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना
  • आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन को प्रशासन से गुहार
  • ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, प्राधिकरण के नियमों में हो शिथिलीकरण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.