रविवार, मई 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया महाराष्ट्र के सहकारी बैंक व अस्पताल का भ्रमण, सोलापुर में 105 वर्ष पुराने जिला सहकारी बैंक की बारीकियों को जाना

सहकारी अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने परखी कैथ लैब व आईसीयू सुविधाएं

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 17, 2023 8:46 अपराह्न
 
देहरादून : सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने महाराष्ट्र भ्रमण के दौरान आज सोलापुर में सहकारिता एवं स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न संस्थानों का भ्रमण कर उनकी बारीकियों को जाना। सोलापुर में उन्होंने 105 वर्ष पुराने जिला सहकारी बैंक का दौरा कर वहां के अधिकारियों के साथ बैठक कर सहकारिता से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की, इसके अलावा उन्होंने सोलापुर स्थित अश्विनी कोऑपरेटिव हॉस्पिटल का भी भ्रमण कर वहां की स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सहकारिता एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में महराष्ट्र में किये गये अच्छे कार्यों को उत्तराखंड में भी लागू किया जायेगा इसके अध्ययन के लिये शीघ्र ही स्वास्थ्य एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों का एक दल महाराष्ट्र भेजा जायेगा। 
महाराष्ट्र राज्य के दौरे पर गये कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि उन्होंने सोलापुर स्थित 105 वर्ष पुराने जिला सहकारी बैंक का दौरा कर बैंक की कार्यप्रणाली को बारीकी से जाना तथा वहां के अधिकारियों एवं स्टॉफ से बैंक के क्रियाकलापों एवं उससे जुडे़ ग्रहाकों के संबंध में विस्तृत जानकारी हासिल की। इस दौरान उन्होंने बैंक के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक कर सहकारी बैंक के संचालन एवं ग्राहकों को दी जा रही विभिन्न सुविधाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। डॉ. रावत ने बैंक के अधिकारियों को बताया कि उत्तराखंड में भी सहकारी बैंक बेहतरी की ओर अग्रसर है। प्रदेश के बैंकों में एनपीए कम करने के लिये प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाया गया जिससे सहकारी बैंकों का एनपीए काफी कम रह गया है। इसी प्रकार सहकारी समितियों को शतप्रतिशत कम्प्यूटरीकरण कर दिया गया है, जोकि सहकारिता के क्षेत्र में एक मिशाल है।
इस अवसर पर सहकारिता मंत्री ने महाराष्ट्र सहकारी बैंक के शीर्ष अधिकारियों को पैक्स समितियों के क्रियाकलापों के अध्ययन को उत्तराखंड आने को आमंत्रित किया। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री डा. रावत ने सोलापुर स्थित अश्विनी कोऑपरेटिव हॉस्पिटल का भ्रमण कर वहां की चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी हासिल की। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में कैथ लैब, आईसीयू व अन्य सुविधाओं का अवलोकन करने के साथ ही अस्पताल के संचालन की कार्यप्रणाली को भी जाना। साथ ही उन्होंने वहां पर इलाज करा रहे मरीजों से बातचीत कर अस्तपाल द्वारा दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी हासिल की। डा. रावत ने बताया कि शीघ्र ही उत्तराखंड के स्वास्थ्य विभाग एवं सहकारी विभाग के अधिकारियों का एक दल सोलापुर के कोऑपरेटिव हॉस्पिटल के अध्ययन को भेजा जायेगा ताकि भविष्य मे महाराष्ट्र की बेहरत स्वास्थ्य सेवाओं को उत्तराखंड में भी लागू किया जायेगा। 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा में विकसित की जा रही प्लॉटिंग ध्वस्त
  • देहरादून पहुंचीं उमा भारती, सिद्धार्थ बंसल का जाना हालचाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी रहे मौजूद, स्वास्थ्य लाभ की दी शुभकामनाएं
  • एमडीडीए का ‘ग्रीन मिशन’, कम होंगे वाहन और बिजली खर्च, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- छोटी पहल से होगा बड़ा बदलाव
  • विश्व हाइपरटेंशन दिवस के अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सीएमई कार्यक्रम का आयोजन
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डॉक्टरों ने असंभव को किया संभव, डेढ़ साल बाद बच्चे ने मुंह से पिया मां का दूध, परिवार की आंखों में छलके खुशी के आंसू
  • आईसीसीसीसी सेंटर से चारधाम हेली सेवाओं पर 24 घंटे नजर, सचिव नागरिक उड्डयन सचिन कुर्वे बोले – श्रद्धालुओं की सुरक्षा पहली प्राथमिकता
  • टिहरी में भारी बारिश से तबाही, बिलौंदी पुल पर आया मलबा, दुकानों में घुसा पानी
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने चंबा ई-लाइब्रेरी एवं समूह आउटलेट का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  • मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त; पर्यटन वेबसाइट से विलोपन प्रक्रिया शुरू
  • डीएम सविन बंसल ने की सब-रजिस्ट्रार विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को संस्तुति, पकड़ी गई गोल्डन फॉरेस्ट की प्रतिबंधित भूमि की 150 अवैध रजिस्ट्रियां
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.