रविवार, अगस्त 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टेली मेडिसिन पर कर्नाटक के साथ होगा करार – स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

कहा मेंटल हेल्थ व न्यूरो संबंधी बीमारियों का होगा बेहत्तर उपचार, स्वास्थ्य मंत्री ने किये कई शिक्षण, शोध एवं चिकित्सा संस्थानों का भ्रमण

शेयर करें !
posted on : अगस्त 26, 2022 8:46 अपराह्न
देहरादून : राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुढृढ करने के लिये कर्नाटक राज्य के बैंगलुरू स्थिति नेशनल इंस्टीट्यूशन ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंस के साथ मिलकर कार्य करने के लिये उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग शीघ्र ही एक करार करेगा। जिसके तहत प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों के गंभीर रोगियों का टेली मेडिसिन के माध्यम से उपचार किया जायेगा। इसके अलावा बैंगलुरू में स्थित राष्ट्रीय स्तर के अन्य शोध एवं उच्च शिक्षण संस्थानों के साथ भी शैक्षणिक अनुबंध किया जायेगा।
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने कर्नाटक प्रवास के दौरान चिकित्सा, शोध एवं उच्च शिक्षण संस्थानों का भ्रमण कर संबंधित अधिकारियों से तमाम जानकारियां हासिल की। उन्होंने मीडिया को जारी एक बयान में कहा कि कर्नाटक में टेली मेडिसिन के माध्यम से मेंटल हेल्थ एवं न्यूरो संबंधी रोगियों का बेहत्तर उपचार किया जा रहा है। इसी तथ्य को ध्यान में रखते हुये उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग नेशनल इंस्टीट्यूशन ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंस बैंगलुरू के साथ मिलकर काम करने के लिये शीघ्र एक अनुबंध करेगा। डॉ. प्रतिमा मूर्ति के साथ नेशनल इंस्टीट्यूशन ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंस का भ्रमण कर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्थान में स्थित मोलिक्युलर इमेंजिंग केन्द्र पहुंचकर यहां की गतिविधियों की भी जानकारी हासिल की। बैंगलुरू प्रवास के दौरान उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बंगलुरू, नेशनल एसेसमेंट एंड एक्रिडिएशन कॉउंसिल, बंगलुरू विश्वविद्यालय सहित अन्य राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न संस्थानों का भ्रमण कर वहां के उच्चाधिकारियों एवं वैज्ञानिकों के साथ विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बैंगलुरू स्थित नेशनल एसेसमेंट एंड एक्रिडिएशन कॉउंसिल के मुख्यालय में पहुंचकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक में प्रतिभाग किया। जहां पर उन्होंने उच्च शिक्षा एवं अन्य शिक्षण संस्थानों के आंकलन तथा प्रत्यायन (एक्रिडिएशन) संबंधी मानकों पर चर्चा की। भारतीय विज्ञान संस्थान भ्रमण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने वहां पर अध्ययनरत उत्तराखंड के छात्र-छात्रा से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इसरो के पूर्व निदेशक एवं नई शिक्षा नीति समिति के चेयरमैन डॉ. के. कस्तूरीरंगन से मुलाकात कर उन्हें राष्ट्रीय शिक्षा नीति का मसौदा तैयार करने के लिये बधाई दी। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को उत्तराखंड में लागू कर दी गई है। इस प्रकार उत्तराखंड नई शिक्षा नीति को लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कर्नाटक राज्य सहकारी बैंकों एवं अन्य अपैक्स बैंकों के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक कर बैंकों की गतिविधियों एवं योजनाओं की जानकारी हासिल की।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी गढ़वाल : रांसी स्टेडियम में लगभग 500 खिलाड़ियों ने दिखाई खेल प्रतिभा
  • सीता सर्किट को पर्यटन मानचित्र पर मिलेगी नई पहचान, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात ने किया स्थलीय निरीक्षण
  • आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव का होगा स्थायी समाधान, सितंबर में पूरा होगा विस्तृत सर्वेक्षण
  • पहाड़ की बेटियों के हुनर को मिला बाजार, श्री तिमली हैंडलूम्स बन रहा महिला सशक्तिकरण की मिसाल
  • नारी निकेतन की संवासिनियों और बालिका निकेतन की बालिकाओं के लिए विशेष हेयर ग्रूमिंग एवं पर्सनल केयर क्लास
  • पौड़ी गढ़वाल में तीन स्तरों पर होगा खेल महाकुंभ, ऑनलाइन पंजीकरण शुरू
  • चीनी के दाम में उबाल: उत्पादन पर मौसम की मार, त्योहारों की बढ़ती मांग और एथेनॉल का दबाव, त्योहार में कड़वी होगी मिठाई 
  • उत्तराखंड का ‘काकोरी कांड’ : कर्णप्रयाग कांड की 84वीं वर्षगांठ पर शहीदों को नमन
  • हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक सौरभ गोदियाल ने जन्म दिवस पर वृक्षारोपण एवं स्वैच्छिक रक्तदान कर दिया मानव सेवा का संदेश
  • हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की डॉ. मनीषा निगम राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए चयनित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.