मंगलवार, जुलाई 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मार्च 2023 तक 18 लाख लोगों के स्वास्थ्य जांच का लक्ष्य – स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

जन आरोग्य अभियान’ में तेजी लाने के दिये निर्देश, गांव-गांव जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करें सीएचओ

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 15, 2022 8:00 अपराह्न
देहरादून :  राज्य स्तरीय जन आरोग्य अभियान के अंतर्गत मार्च 2023 तक प्रदेश भर के 18 लाख लोगों के स्वास्थ्य जांच का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान में तेजी लाने के लिये विभागीय अधिकारियों को ठोस निर्देश गये गये हैं साथ ही ऐसे जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को विशेष हिदायत दी गई है जहाँ अभियान की रफ्तार बेहद सुस्त है। अभियान के तहत अभी तक 4 लाख लोगों की एनसीडी स्क्रीनिंग (स्वास्थ्य परीक्षण) की जा चुकी है।
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि राज्य स्तरीय ‘जन आरोग्य अभियान’ की सफलता को  देखते हुये इस अभियान के तहत मार्च 2023 तक प्रदेश भर के 18 लाख लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को अभियान में तेजी लाने के ठोस निर्देश दे दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि कुछ जनपदों में जन आरोग्य अभियान की रफ्तार बेहद धीमी है जिसमें तेजी लाने के लिये सम्बंधित सीएमओ को जरूरी निर्देश दिये गये हैं।
विभागीय मंत्री ने कहा कि अब तक प्रदेश भर में जन आरोग्य अभियान के तहत 483682 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है। जिसमें अल्मोड़ा जनपद में 45101, बागेश्वर में 19297, चमोली में 33614, चंपावत में 21499, देहरादून में 52144, हरिद्वार में 87535, नैनीताल में 54823, पौड़ी में 22255, पिथौरागढ़ में 15720, रुद्रप्रयाग में 17487, टिहरी गढ़वाल में 13863, ऊधमसिंह नगर में 84898 और उत्तरकाशी में 15446 लोगों की एनसीडी स्क्रीनिंग की गई है। उन्होंने बताया कि जन स्वास्थ्य अभियान के अंतर्गत 285956 लोगों की सामान्य स्वास्थ्य जांच जबकि 221109 लोगों का रक्तचाप (बीपी) परीक्षण, 165093 लोगों की शुगर (डायबिटीज)जांच, 202550 लोगों का ओरल कैंसर स्क्रीनिंग, 112002 महिलाओं के स्तन कैंसर स्क्रीनिंग, 168884 नेत्र परीक्षण, 155520 लोगों की टीबी जांच और 163549 लोगों को तम्बाकू मुक्त अभियान के प्रति जागरूक किया गया।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि इसके अलावा अभियान में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा लोगों के आयुष्मान कार्ड और आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड भी बनाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान में प्रदेश भर के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर तैनात 940 सीएचओ को जिम्मेदारी सौंपी गई है जो गांव गांव जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर अभियान को सफल बनाने में जुटे हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश को आरोग्य उत्तराखंड बनने के लिये संकल्पित है। उन्होंने लोगों से अपना स्वास्थ्य परीक्षण करा कर जन आरोग्य अभियान का लाभ उठाने की अपील भी की।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी के विजन को मिली रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून, कार्यालय जाते समय पौधरोपण अभियान पर पड़ी नजर तो रुककर परखी हरियाली की जमीनी हकीकत
  • देहरादून मास्टर प्लान के लिए शुरू हुई जनसुनवाई, पहले दिन 18 लोगों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
  • मुख्यमंत्री धामी बोले – देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर
  • जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश
  • ग्राहक बनकर पहुंचे परिवहन विभाग के कर्मचारी, पिथौरागढ़ में अवैध स्कूटी रेंटल कारोबार का भंडाफोड़
  • बदरीनाथ चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बीकेटीसी का पुतला फूंका
  • क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों के निर्माण का नाबार्ड से बनवाया जाएगा प्रस्ताव
  • रेलवे सुरंग ब्लास्टिंग सूखे प्राकृतिक जल स्रोत, पेयजल और सिंचाई का गहराया संकट, 19 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना
  • आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन को प्रशासन से गुहार
  • ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, प्राधिकरण के नियमों में हो शिथिलीकरण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.