बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हरिद्वार : फर्जी अस्पतालों की खैर नहीं, होगी अब सख्त कार्रवाई

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 16, 2022 7:57 अपराह्न
हरिद्वार ।  जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय को दूरभाष पर श्रीमती पिंकी की मृत्यु के सम्बन्ध में उनके पति भारत पुत्र स्व. श्री धीर सिंह निवासी ग्राम डोसनी, कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार द्वारा डॉ. ईश्वर पाल एवं डॉ. पूजा, डॉ. भीमराव अम्बेडकर चेरिटेबल हास्पिटल (ट्रस्ट), पुरकाजी रोड, लक्सर के विरूद्ध शिकायत प्राप्त होने पर जिलाधिकारी द्वारा तत्काल मुख्य चिकित्साधिकारी, हरिद्वार को जांच समिति गठित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये ।
जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय के निर्देशों के क्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी, हरिद्वार द्वारा डॉ. विवेक तिवारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, डॉ. अनिल वर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, लक्सर तथा आशीष शर्मा, विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबन्धक, एन0एच0एम0 लक्सर की तीन सदस्यीय टीम गठित कर तत्काल श्रीमती पिंकी की मृत्यु के सम्बन्ध में उक्त प्रकरण की जांच किये जाने के निर्देश दिये गये ।
जांच समिति द्वारा 16 अप्रैल,2022 को प्रेषित अपनी रिपोर्ट में उल्लेख किया गया कि निरीक्षण के दौरान अस्पताल खुला पाया गया, किन्तु अस्पताल में संचालक श्री ईश्वर पाल के अतिरिक्त अन्य कोई डाक्टर व कर्मचारी उपस्थित नहीं पाया गया तथा अस्पताल के सभी विभागों में अव्यवस्था एवं सुविधायें मानकों के अनुरूप नहीं पायी गयी । सम्बन्धित चिकित्सक के उपस्थित न होने के कारण बयान सम्भव नहीं हो पाया तथा मृतका श्रीमती पिंकी देवी से सम्बन्धित सभी दस्तावेजों को जब्त कर लिया गया तथा भविष्य में ऐसी अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति न हो जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच समिति द्वारा तत्काल अस्पताल को सीज कर दिया गया है।
जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने कहा है कि जनपद में फर्जी अस्पताल, डाक्टर तथा झोला छाप डाक्टरों के खिलाफ निरन्तर कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने समस्त जनता से अपील है कि इस प्रकार के प्रकरण संज्ञान में आने पर तत्काल इसकी सूचना जिलाधिकारी, जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को दें, ताकि जनपद में संचालित ऐसे फर्जी अस्पताल, डाक्टर व झोला छाप डाक्टरों के प्रति सख्त से सख्त कार्यवाही की जा सके, ताकि भविष्य में किसी के जीवन के साथ कोई खिलवाड़ न हो सके । ऐसे फर्जी अस्पताल व डाक्टरों के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा निरन्तर अभियान चलाया जा रहा है ।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी के विजन को मिली रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून, कार्यालय जाते समय पौधरोपण अभियान पर पड़ी नजर तो रुककर परखी हरियाली की जमीनी हकीकत
  • देहरादून मास्टर प्लान के लिए शुरू हुई जनसुनवाई, पहले दिन 18 लोगों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
  • मुख्यमंत्री धामी बोले – देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर
  • जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश
  • ग्राहक बनकर पहुंचे परिवहन विभाग के कर्मचारी, पिथौरागढ़ में अवैध स्कूटी रेंटल कारोबार का भंडाफोड़
  • बदरीनाथ चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बीकेटीसी का पुतला फूंका
  • क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों के निर्माण का नाबार्ड से बनवाया जाएगा प्रस्ताव
  • रेलवे सुरंग ब्लास्टिंग सूखे प्राकृतिक जल स्रोत, पेयजल और सिंचाई का गहराया संकट, 19 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना
  • आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन को प्रशासन से गुहार
  • ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, प्राधिकरण के नियमों में हो शिथिलीकरण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.