मंगलवार, मई 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हरिद्वार : मुख्य सचिव डॉ. एसएस सन्धु ने ली जनपदीय अधिकारियों की बैठक, दिए दिशा-निर्देश

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 23, 2023 1:36 पूर्वाह्न
हरिद्वार : मुख्य सचिव डॉ. एसएस सन्धु की अध्यक्षता में शुक्रवार को डामकोठी में जनपदीय अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित हुई। मुख्य सचिव डॉ. एसएस सन्धु ने बैठक में अधिकारियों से जनपद में डेंगू की स्थिति, आयुष्मान भव योजना, स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा, ब्लड बैंकों में ब्लड की स्थिति, चिकनगुनिया की स्थिति, मंसादेवी पहाड़ी का ट्रीटमेंट, ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में जल भराव की योजना, पार्किंग व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी ली।
इस पर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि आयुष्मान भव योजना, स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत भी हम डेंगू के सम्बन्ध में लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करने पर जोर दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके मेवड़कलां के निरीक्षण के दौरान 10 में से छह घरों में डेंगू का लार्वा मिला। इसलिये हम लार्वा के सार्स रिडक्शन पर अधिक जोर दे रहे हैं तथा इसमें आशा वर्कर, आंगनबाड़ी तथा शिक्षा विभाग का पूरा सहयोग लिया जा रहा है।
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि स्कूली बच्चों को प्रार्थना के समय डेंगू के सम्बन्ध में अधिक से अधिक जानकारी दी जाये ताकि वे अपने अभिभावकों को भी इस सम्बन्ध में जागरूक कर सकें। इस पर जिलाधिकारी ने बताया कि इस सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिया गया है तथा ब्लॉक स्तर पर एसडीएम की अध्यक्षता में एक संयुक्त टीम का भी गठन कर दिया गया है। मुख्य सचिव ने कहा कि हरिद्वार, हल्द्वानी तथा कोटद्वार में अधिक आर्द्रता होने के कारण हमें माह नवम्बर तक इन क्षेत्रों में डेंगू के प्रति अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।
मुख्य सचिव डॉ. एसएस सन्धु द्वारा ब्लड बैंकों के सम्बन्ध में जानकारी ली तो अधिकारियों ने बताया कि जनपद में लगातार जगह-जगह रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में मंसादेवी पहाड़ी का ट्रीटमेंट, पार्किंग व्यवस्था, लक्सर तथा खानपुर क्षेत्र के लिये जल निकासी की योजना आदि के सम्बन्ध में भी विस्तार से चर्चा हुई तथा मुख्य सचिव ने अधिकारियों को इस सम्बन्ध में दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल, मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, एमएनए दयानन्द सरस्वती, सिटी मजिस्ट्रेट प्रेमलाल, एसडीएम अजय बीर सिंह, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष दत्त, मलेरिया अधिकारी गुरूनाम सिंह, आपदा प्रबन्धन अधिकारी मीरा रावत सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धरातल पर दिखनी चाहिए योजनाएं, अधिकारी करें फील्ड में जाकर सत्यापन – सचिव दीपक कुमार
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भ में ही दिल की बीमारियों की पहचान पर किया मंथन, फीटल ईको बना वरदान, लाइव डैमो कर समझाया मेडिकल पक्ष
  • भाजपा महिला मोर्चा देहरादून महानगर की प्रभारी बनीं डॉ. भावना डोभाल
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे  मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.