रुड़की । हंस फाउंडेशन के प्रभारी पदमेन्द्र सिंह बिष्ट ने पिरान कलियर स्थित प्रसिद्ध दरगाह साबिर पाक में अकीदत के फूल पेश कर अमनो-अमान तथा शांति की दुआ मांगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि साबिर पाक के दरबार में चादर में फूल पेश करने से उन्हें दिल का सुकून मिलता है। ज्ञात रहे कि हंस फाउंडेशन लंबे समय से असहाय, जरूरतमंदों एवं गरीबों के उत्थान के लिए कार्य करता है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन का प्रयास है कि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों की सहता की जा सके।उन्होंने बताया कि कलियर में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए उनकी ओर से अस्पताल बनाने की भी इच्छा है। इस अवसर पर सद्भावना सेवा धाम ट्रस्ट की अध्यक्ष एवं भाजपा नेत्री शमा साबरीन, तारा जोशी, धीरेंद्र राणा, चंद्रपाल, प्रधान अजहर सिद्दीकी, मोहम्मद आदिल, महरूफ सलमानी, मुराद अली, एजाज अली, जीशान, मसरूफा अंसारी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।



