सोमवार, मई 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जन-जन के द्वार पहुँची सरकार : दूरस्थ गांव काण्डोई भरम में संयुक्त मजिस्ट्रेट डॉ. हर्षिता सिंह ने सुनी जन समस्याएं, 969 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ, 39 शिकायतों का निस्तारण

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 11, 2026 6:07 अपराह्न
  • गुणवत्ता और समयबद्ध निस्तारण पर जोर, संयुक्त मजिस्ट्रेट ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
  • 669 निःशुल्क स्वास्थ्य जांच से लेकर औषधि वितरण, शिविर में मिला संपूर्ण स्वास्थ्य लाभ
  • मुख्यमंत्री का संकल्प, ज़मीनी अमलः काण्डोई भरम जनसेवा शिविर से जनता को मिली राहत

देहरादून : मुख्यमंत्री की पहल पर संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार, प्रशासन गांव की ओर” अभियान के अंतर्गत बुधवार को विकासखंड चकराता के दूरस्थ क्षेत्र राजकीय इंटर कॉलेज काण्डोई भरम में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संयुक्त मजिस्ट्रेट डॉ. हर्षिता सिंह ने क्षेत्रीय जनता की समस्याएँ सुनीं तथा विभिन्न विभागों के माध्यम से 969 लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया।

शिविर के दौरान स्थानीय नागरिकों ने सड़क, शिक्षा, पेयजल, सिंचाई, विद्युत, राजस्व आदि से जुड़ी 39 जनशिकायतें संयुक्त मजिस्ट्रेट डॉ. हर्षिता के समक्ष प्रस्तुत कीं। प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग से संबंधित 9 शिकायतें सर्वाधिक रहीं। इसके अतिरिक्त शिक्षा विभाग की 6, लोक निर्माण विभाग की 5, स्वास्थ्य विभाग की 4, विद्युत, पेयजल एवं ग्राम्य विकास की 2-2 तथा पीएमजीएसवाई, पर्यटन, लघु सिंचाई, समाज कल्याण वन, कृषि एवं पशुपालन से संबंधित 1-1 शिकायतें प्राप्त हुईं।

उपजिलाधिकारी ने सभी जनशिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता अथवा अनावश्यक विलंब को कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। उपजिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी विभागीय अधिकारी शिकायतों के निस्तारण की प्रगति रिपोर्ट निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रस्तुत करें, अन्यथा संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान उन्होंने विभागीय स्टालों का निरीक्षण भी किया।

शिविर में विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा एलोपैथिक में 561 तथा आयुर्वेदिक में 108 व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया। शिविर में मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट और किशोरी किट का वितरण भी किया गया। कृषि विभाग द्वारा 57, उद्यान विभाग द्वारा 55 कृषकों को कृषि उपकरण तथा पशुपालन विभाग द्वारा 66 पशुपालकों को पशु औषधियाँ वितरित की गईं। समाज कल्याण विभाग द्वारा 28 सामाजिक पेंशन स्वीकृत कर ऑनलाइन की गईं। जिला पूर्ति विभाग द्वारा 20 राशन कार्डों की ई-केवाईसी तथा राशन कार्डों में यूनिट वृद्धि की गई। राजस्व विभाग द्वारा 15 खाता-खतौनी, आय एवं स्थायी प्रमाण पत्र जारी किए गए। इसके अतिरिक्त ग्राम्य विकास 15, डेयरी 06, विद्युत 05, श्रम विभाग 10, वन विभाग 12, एनआरएलएम 05, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा 02, कौशल विकास एवं सेवायोजन 05 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

शिविर में तहसीलदार प्रदीप नेगी, खंड विकास अधिकारी राकेश बिष्ट, सहायक विकास अधिकारी एन नौटियाल एवं अन्य विभागीय अधिकारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व बडी संख्या में क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

 

1 of 9
- +

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

9.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धरातल पर दिखनी चाहिए योजनाएं, अधिकारी करें फील्ड में जाकर सत्यापन – सचिव दीपक कुमार
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भ में ही दिल की बीमारियों की पहचान पर किया मंथन, फीटल ईको बना वरदान, लाइव डैमो कर समझाया मेडिकल पक्ष
  • भाजपा महिला मोर्चा देहरादून महानगर की प्रभारी बनीं डॉ. भावना डोभाल
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे  मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.