बुधवार, जुलाई 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में अमृत उप योजना के अन्तर्गत फारमूलेशन ऑफ जीआईएस बेस्ड मास्टर प्लान फॉर अमृत सिटीज-रूड़की की महायोजना तैयार किये जाने के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 8, 2023 6:00 अपराह्न
 
हरिद्वार : जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एचआरडीए विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में बुधवार को एचआरडीए सभागार में अमृत उप योजना के अन्तर्गत फारमूलेशन ऑफ जीआईएस बेस्ड मास्टर प्लान फार अमृत सिटीज-रूड़की की महायोजना तैयार किये जाने के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में आवास विकास विभाग की ओर से ए0आई0एल0एस0जी0(आल इण्डिया इंस्टीट्यूट फाॅर लोकल गवर्नमेंट) के टीम लीडर डाॅ. शशिकान्त पाण्डेय ने रूड़की की महायोजना-2041(भविष्य की प्लांनिंग) के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी।
बैठक में अमृत सिटीज-रूड़की की महायोजना की दृष्टि से वर्तमान में जनसंख्या तथा भविष्य में जनसंख्या का क्या स्वरूप होगा, कितनी फ्लोटिंग जनसंख्या होगी, कौन-कौन से नये संस्थान यहां खुल सकते हैं, कौन से क्षेत्र एचआरडीए से तथा कौन से क्षेत्र नगर निगम रूड़की से जुड़े हैं, कितने परिवार वर्तमान में निवास कर रहे हैं तथा भविष्य में कितने और परिवारों के लिये व्यवस्था करने की जरूरत पड़ेगी, पानी की आपूर्ति की क्या व्यवस्था होगी, सीवरेज व्यवस्था, साॅलिडवेस्ट मैनेजमेंट, ट्रैफिक व्यवस्था, सड़कों का चौड़ीकरण, ट्रांसपोर्ट नगर, लाॅजिस्टिक हब, एक्सप्रेस वे, औद्योगिक एस्टेट, पार्क, आवासीय योजनायें, बस स्टैण्ड, रिंग रोड, राजमार्ग, मनोरंजनात्मक परियोजनायें आदि पर विस्तृत चर्चा हुई।
जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि रूड़की की महायोजना को अन्तिम स्वरूप प्रदान करने से पहले नगर निगम सहित सभी सम्बन्धित विभागों से सामंजस्य स्थापित करते हुये फील्ड विजिट अवश्य कर लिया जाये तथा जहां पर जिस विभाग से सम्बन्धित सहयोग की आवश्यकता होगी, उस विभाग द्वारा पूरा सहयोग प्रदान किया जायेगा। उन्होंने रूड़की महायोजना के प्रस्तुतीकरण के दौरान विभिन्न पहलुओं पर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी प्रदान किये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, सचिव एचआरडीए उत्तम सिंह चौहान, संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की अभिनव शाह, चीफ टाउन प्लानर एसएम श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता उत्तराखंड पेयजल निगम पीएस गंगवार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश शर्मा, जिला पर्यटन अधिकारी सुरेश सिंह यादव, पंकज पाठक, आपदा प्रबन्धन अधिकारी मीरा रावत, एचआरडीए, आवास विकास विभाग, लोक निर्माण, सिंचाई, ए0आई0एल0एस0जी0 के पदाधिकारीगण सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राहुल गांधी के कार्यक्रम पर कांग्रेस कर रही सियासत, तथ्यों को छिपाकर फैला रही भ्रम – महेंद्र भट्ट
  • पीएम आवास योजना के कार्यों में देरी पर सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त से पहले परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश
  • पौड़ी गढ़वाल : जनसेवा शिविर में 113 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ, अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण
  • थाना दिवस कार्यक्रम में लगी जनता की चौपाल, सुनी हर आवाज़… समाधान का बढ़ाया भरोसा
  • समाधान दिवस में मिला त्वरित न्याय, डीएम डॉ. आशीष चौहान की संवेदनशीलता से दिव्यांग सुनील को मिली पेंशन, बैंक खाता और नई व्हीलचेयर
  • जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : राज्यमंत्री अशोक वर्मा
  • देहरादून : सचिवालय और विधानसभा में नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख की ठगी, दंपति पर मुकदमा दर्ज
  • चमोली : पुलिस की गिरफ्त में सोलर प्लांट से चोरी का आरोपी
  • विकास प्राधिकरण के विरोध में एकजुट हुए नगरवासी
  • मुख्यमंत्री से मुलाकात का असर : धाकड़ धामी का धाकड़ एक्शन, सैनिकों के गांव लुठियाग की 21 साल पुरानी सड़क मांग पर एक घंटे में कार्रवाई, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.