पौड़ी : प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत आज कोटद्वार, दुगड्डा, सतपुली, सर्किट हाउस पौड़ी पहुंचे। पत्रकारों से रूबरू होते हुए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जल संरक्षण को लेकर प्रदेश भर में झीलों व वृक्षारोपण का अभियान चलाया गया। जिससे लोगों को पानी की समस्या से निजात मिल सके। उन्होंने कहा कि लोगों को भी खुद जागरूक होना पड़ेगा कि पानी को कैसे बचाया जा सके।
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि गर्मीयो के सीजन शुरू होते ही पहाड़ी क्षेत्रों सहित अन्य स्थानों में प्राकृतिक स्रोत तथा गधेरों के सुख जाने से पानी की समस्या बढ़ जाती है। जिससे लोगों को काफी समस्याएं झेलनी पढ़ती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रों में झील बनायी जाए तो पानी की समस्या दूर हो सकेगी। साथ ही उन्होंने कहा की हर नागरिक को वृक्षारोपण कर उनकी देखभाल भी करनी होगी। जिससे पानी की पर्याप्त मात्रा प्राप्त हो सकेगी। कहा कि लोगों को पानी की ओर अपना ध्यान आकर्षित कर उसे बचना होगा।
इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पौड़ी- सतपुली मोटर मार्ग का डामरीकरण एवं चौड़ीकरण का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। कहा कि भारत सरकार द्वारा इस मोटर मार्ग हेतु स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संपत रावत, विधायक पौड़ी मुकेश कोली, नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम, राज्यमंत्री दर्जाधारी, सुषमा रावत, जिला महामंत्री जगत किशोर बड़थ्वाल सहित राजेन्द्र रावत, संजय बलूनी, सुबोध नौटियाल अन्य उपस्थित थे।




