मंगलवार, जुलाई 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सुरक्षा के लिए चीन से आ रही नदियों पर लगाएं आवश्यक उपकरण – कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज

शीघ्रता से हो नदियों के चैनेलाइजेशन एवं ड्रेजिंग के कार्य, सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक में जमरानी, सौंग बांध परियोजना में प्रभावी कार्यवाही के निर्देश 

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 15, 2022 4:54 अपराह्न
देहरादून। जमरानी बांध परियोजना को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत स्वीकृति हेतु प्रभावी कार्यवाही की जाए और सौंग बांध परियोजना को “महत्वपूर्ण राष्ट्रीय परियोजना” के अंतर्गत पूंजीगत व्यय के प्रावधान के लिए भारत सरकार से किये गये अनुरोध पर विभागीय स्तर पर आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। उक्त बात प्रदेश के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को यमुना कालोनी स्थित सिंचाई भवन में सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कही। उन्होने वर्ष 2022-23 के लिए विभिन्न मदों में प्राविधानित बजट की स्थिति, निर्माणाधीन योजनाओं की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति के साथ-साथ उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड राज्य के मध्य सिंचाई विभाग की परिसंपत्तियों के स्थानांतरण संबंधी कार्यों की भी समीक्षा की।
सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों से कहा कि जमरानी बांध परियोजना को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत स्वीकृति हेतु प्रभावी कार्यवाही की जाए क्योंकि 18 अक्टूबर को भारत सरकार नई दिल्ली में आयोजित बैठक में इसकी स्वीकृति मिलनी प्रस्तावित है। सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने सौंग बांध परियोजना को “महत्वपूर्ण राष्ट्रीय परियोजना” के अंतर्गत 1774.00 करोड़ पूंजीगत (Special Assistant of State for Capital Expenditure) व्यय के प्रावधान के लिए भारत सरकार से किये गये अनुरोध पर विभागीय स्तर पर आगे की कार्यवाही सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये।
प्रदेश के सिंचाई, पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों को कहा कि नई तकनीकों की जानकारी एवं और उसके आदान-प्रदान हेतु सभी तकनीकी विभागों द्वारा एक सेमिनार आयोजित किया जाए। उन्होंने नदियों के चैनेलाइजेशन एवं ड्रेजिंग के कार्य को प्राथमिकता पर कराए जाने एवं संदेश संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए उनकी छोटी-छोटी फिल्में तैयार करने के भी आदेश विभागीय अधिकारियों को दिए। सिंचाई मंत्री ने मानसून के दौरान हुई क्षति की सूचना संकलित करते हुए नदियों से होने वाले नुकसान को रोकने हेतु कार्य योजना तैयार करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां चैनेलाइजेशन अथवा ड्रेजिंग की आवश्यकता है उन स्थानों को भी तत्काल चिन्हित किया जाए और इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि पुलों के नीचे किसी भी स्थिति में खनन न हो।
सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने नेशनल हाइड्रोलॉजी प्रोजेक्ट (NHP) के अंतर्गत लगाए जा रहे उपकरणों को चीन से आ रही नदियों पर सुरक्षा की दृष्टि से लगाए जाने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने भीमताल के Dam Saftey Study के अनुसार कार्य शीघ्रता से कराए जाने और भीमताल में हो रहे रिसाव को रोकने के लिए तत्काल Study किए जाने को भी कहा। सिंचाई मंत्री ने विभाग में रिक्त पदों को भरने हेतु शीघ्र कार्यवाही किए जाने के साथ-साथ नहर एवं नलकूपों के लिए आवश्यक सींचपाल एवं नलकूप चालकों के पदों हेतु प्रस्ताव उपलब्ध कराने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में अपर सचिव उमेश नारायण पांडे, संयुक्त सचिव जे.एल. शर्मा, प्रमुख अभियंता दिनेश चंद्रा, मुख्य अभियंता जयपाल सिंह सहित सभी जनपदों के सिंचाई अधिकारी मौजूद थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी के विजन को मिली रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून, कार्यालय जाते समय पौधरोपण अभियान पर पड़ी नजर तो रुककर परखी हरियाली की जमीनी हकीकत
  • देहरादून मास्टर प्लान के लिए शुरू हुई जनसुनवाई, पहले दिन 18 लोगों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
  • मुख्यमंत्री धामी बोले – देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर
  • जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश
  • ग्राहक बनकर पहुंचे परिवहन विभाग के कर्मचारी, पिथौरागढ़ में अवैध स्कूटी रेंटल कारोबार का भंडाफोड़
  • बदरीनाथ चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बीकेटीसी का पुतला फूंका
  • क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों के निर्माण का नाबार्ड से बनवाया जाएगा प्रस्ताव
  • रेलवे सुरंग ब्लास्टिंग सूखे प्राकृतिक जल स्रोत, पेयजल और सिंचाई का गहराया संकट, 19 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना
  • आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन को प्रशासन से गुहार
  • ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, प्राधिकरण के नियमों में हो शिथिलीकरण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.