कोटद्वार । पिथौरागढ़ में आयोजित मैन सीनियर एलिट स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप 26 फरवरी से 1 मार्च तक आयोजित की गई जिसमें 13 जनपद के बॉक्सिंग खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में प्रतिभाग किया ।प्रतियोगिता में सफल आयोजन में कैप्टन हरि सिंह बॉक्सिंग एसोसिएशन पिथौरागढ़ एवं पिथौरागढ़ ओलंपिक बॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित की गई जिसमें पौड़ी जनपद के वॉरियर्स फाइट क्लब कोटद्वार के बॉक्सिंग खिलाड़ियों ने जनपद की ओर से प्रतिभाग किया और प्रतियोगिता में ओवरऑल रनर्अप ट्रॉफी प्राप्त कर उप विजेता होने का गौरव प्राप्त किया ।
लाइट फ्लाई वर्ग में राम गोपाल सिंह ने कांस्य पदक, प्रियांशु चौहान ने फ्लाई वर्ग में कांस्य पदक, बैटम वर्ग में अमन ने कांस्य पदक, लाइट वर्ग में साहिल रावत ने कांस्य पदक, लाइट बैंटन वर्ग में हिमांशु सिंह ने रजत पदक, डेलटा वर्ग में यशवंत सिंह ने कांस्य पदक, मिडिलवेट में संजय थापा ने गोल्ड, लाइट हैवी वैट में अजय सिंह रावत ने रजत पदक, हैवीवेट में कुणाल सिंह राजपूत ने गोल्ड, सुपर हैवीवेट में प्रांशु फुलवरिया रजत पदक प्राप्त किया । टीम मैनेजर एवं सहायक कोच के रूप में शिवम घिल्डियाल, टीम कोच नितिन नेगी और देवराज सिंह कार्की थे ।बधाई देने वालों में डबल सिंह बिष्ट, बीएस नेगी, सचिव जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन पौड़ी सुनील रावत, विनोद पंत ,स्टेडियम इंचार्ज उप क्रीड़ा अधिकारी संदीप, महेेश सिंह नेगी, सुधीर नेगी, महेश कुकरेती ने टीम को बधाई दी



