बुधवार, जून 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

समाजशास्त्र विभाग में विदाई समारोह का आयोजन

शेयर करें !
posted on : जुलाई 31, 2022 4:07 अपराह्न
कोटद्वार । राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में शनिवार को समाजशास्त्र विभाग में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर जानकी पंवार ने किया । विभाग प्रभारी समाजशास्त्र डॉ. तनु मित्तल ने सभी अतिथियों का प्लांटर देकर स्वागत किया। विभाग की प्राध्यापिका डॉक्टर सुरेखा घिल्डियाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया । विभाग प्रभारी समाजशास्त्र तनु मित्तल ने विभाग की आख्या प्रस्तुत की जिसमें उन्होंने बताया कि विभाग में कई छात्र छात्राओं का इस वर्ष अन्य सेवाओं में चयन हुआ है।
पूर्व छात्रा मुक्ता नेगी का प्रवक्ता समाजशास्त्र पद पर लोक सेवा आयोग से चयन हुआ है। पूर्व छात्र पंकज का गढ़वाल राइफल में चयन हुआ है। विभाग की छात्रा तनुजा और निशा ने कुरुक्षेत्र महाविद्यालय द्वारा आयोजित योग दिवस, एवं युवा कौशल दिवस के अवसर पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता और निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है जिसके लिए उनको एक हजार रुपए का नकद इनाम दिया गया । विभाग के लिए यह बड़ा गौरवान्वित करने वाला विषय है कि विभाग के पूर्व छात्रों ने विभाग का नाम रोशन किया है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो जानकी पंवार ने सभी छात्र छात्राओं को बधाई दी और कार्यक्रम में उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथियो का आभार व्यक्त किया कि सभी ने सिर्फ समाजशास्त्र विभाग का नहीं बल्कि पूरे महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने समाजशास्त्र विभाग की कार्यप्रणाली और विभाग में आयोजित होने वाली गतिविधियों की भूरी भूरी प्रशंसा की। विदाई समारोह और स्वागत समारोह में उपस्थित सभी छात्र छात्राओं को भविष्य में कड़ी मेहनत और लगन के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्या प्रोफेसर जानकी पंवार ने उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किया ।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि कंचन रावत, रोहित नेगी, शिवानी धूलिया ने समाजशास्त्र विभाग को अपनी तरफ से डिस्प्ले बोर्ड और रूम हीटर प्रदान किया । कार्यक्रम में विभाग प्रभारी समाजशास्त्र डॉक्टर तनु मित्तल ने विभागीय पोस्टर प्रतियोगिता के पुरस्कार भी वितरित किए जिसमें प्रथम स्थान पर भगवती, द्वितीय स्थान पर तनुजा और तृतीय स्थान पर नितिन भंडारी रहे। इस अवसर पर विभाग प्रभारी समाजशास्त्र ने 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समाजशास्त्र विभाग द्वारा आयोजित लघु नाटक के सभी प्रतिभागियों को अपनी तरफ से पुरस्कृत किया । इस अवसर पर मिस फ्रेशर और मिस्टर फ्रेशर एमए द्वितीय सेम के छात्र छात्रा संतोषी और अनुराग भट्ट रहे। मिस फेयरवेल और मिस्टर फेयरवेल एमए चर्तुथ सेम के पूजा और शुभम रहे।
विभाग के कई छात्र-छात्राओं ने गाने और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई जिसमें छात्रा करुणा स्वाति, श्वेता, संजना, प्रीति, रानी, तनुजा, हिमानी, अनुराग, नितिन, मीनाक्षी, प्रियंका, मुस्कान,वैशाली,अंजू रही। कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि कंचन रावत, रोहित नेगी, और शिवानी धूलिया ने विभाग के साथ अपनी बीती यादों को ताजा किया और अपने अनुभवों को साझा किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि कंचन रावत, सहायक प्रवक्ता समाजशास्त्र राजकीय इंटर कॉलेज द्वारीपैनो, रोहित नेगी असिस्टेंट प्रोफेसर,समाजशास्त्र राजकीय महाविद्यालय देहरादून शहर, शिवानी धूलिया, असिस्टेंट प्रोफेसर समाजशास्त्र राजकीय महाविद्यालय गदरपुर काशीपुर मौजूद रहे ।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सुदूरवर्ती मुस्याखांद तक पहुंचीं डीएम स्वाति एस. भदौरिया, ग्रामीणों की मांगों पर मौके पर लिए निर्णय
  • श्रीनगर की लापता किशोरी की बरामदगी की लगाई गुहार
  • कोटद्वार : फऱार चल रहे 01 वारण्टी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • पुलिस ने रात के अंधेरे में गांव में उत्पात मचाने वाले व्यक्ति को किया गिरफ्तार
  • पौड़ी गढ़वाल : आयुक्त गढ़वाल आनंद स्वरूप ने मोहर्रम की तैयारियों एवं फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं को लेकर की समीक्षा, दिए सख्त निर्देश
  • दिवंगत निशानेबाज पद्मश्री जसपाल राणा को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि, त्रयोदशी संस्कार में हुए शामिल
  • कोटद्वार में फड़-ठेली विवाद पर पुलिस की कार्रवाई, 2 गिरफ्तार
  • मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन योजना से टिहरी की सपना राणा को जर्मनी में मिली नौकरी, हैम्बर्ग के अस्पताल में नर्स पद पर चयन, मिलेगा 3.30 लाख रुपये प्रतिमाह वेतन
  • पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों उपलब्ध कराया जाए ऋण – एडीएम वैभव गुप्ता
  • जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में एसआईआर कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित, कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.