शुक्रवार, अक्टूबर 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

देहरादून : तिमली – धर्मावाला के जंगल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली

शेयर करें !
posted on : जून 14, 2024 1:38 अपराह्न

देहरादून : देहरादून में फिर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। तिमली धर्मावाला के जंगल में बदमाशों व पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। यूटिलिटी चेकिंग के दौरान बैरियर तोड़कर, जंगल की तरफ भागे बदमाश पुलिस द्वारा पीछा करने पर यूटिलिटी पेड़ से टकरा गई। एक बदमाश को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया और दूसरे बदमाश द्वारा भागकर पुलिस पर फायर किया गया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने बदमाश के पैर पर गोली मारी जिससे दूसरा बदमाश घायल हो गया

SSP देहरादून घटनास्थल पर पहुंचे और पूरी जानकारी ली। घायल बदमाश को पुलिस द्वारा तत्काल उपचार हेतु विवेकानंद अस्पताल धर्मावाला लाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा उसको उच्च उपचार के लिए विकासनगर चिकित्सालय रेफर किया गया। SSP देहरादून द्वारा विकासनगर चिकित्सालय में अधिकारियों से घायल बदमाश के बारे में जानकारी ली गई।

पुलिस चेकिंग व मुठभेड़ में गिरफ्तार दोनों बदमाशों द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 05/06 जून की रात में खुशालपुर सहसपुर में फुरकान नाम के व्यक्ति के घर पर तमंचे के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना में बदमाशों द्वारा वादी व उसके परिजनों को बंधक बनाकर घर से नगदी व ज्वैलरी की लुट करी थी।

पुलिस को मुखबिर के माध्यम से घटना में शामिल बदमाशों के यूटिलिटी वाहन से पुनः किसी घटना को अंजाम देने के लिए वापस देहरादून आने की सूचना मिली थी। दररिट बैरियर के पास चैकिंग के दौरान पुलिस द्वारा रोके जाने पर बदमाशों नै यूटिलिटी वाहन से बैरियर को टक्कर मार कर धर्मावाला की ओर फरार हो गए थे। पुलिस द्वारा पीछा करने पर तिमली से धर्मावाला के बीच जंगल में वाहन पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

यूटिलिटी चालक बदमाश रमजानी पुत्र इशराक निवासी गंदेवाड़ा सहारनपुर उत्तर प्रदेश को पुलिस द्वारा मौके से गिरफ्तार किया गया। वाहन सवार दूसरे बदमाश बबलू बादशाह पुत्र नईम निवासी किदवई नगर, मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश पुलिस टीम पर फायर कर जंगल की ओर भाग गया था।

पुलिस द्वारा बदमाश बबलू के साथ मुठभेड़ में बदमाश के पैर पर गोली लगी जिसे पुलिस द्वारा उपचार हेतु तत्काल अस्पताल में भर्ती किया गया। अभियुक्त के कब्जे से मौके पर एक 315 बोर का तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए।

पूछताछ में अभियुक्त बबलू बादशाह द्वारा बताया गया कि खुशहालपुर में फुरकान के घर पर हम पांच व्यक्तियों द्वारा घरवालों को बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया गया था।पूछताछ के आधार पर मुकदमे को डकैती में तरमीम करते हुए, डकैती में शामिल अन्य बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीम रवाना हुई। पुलिस टीम द्वारा डकैती में शामिल एक अन्यअ भियुक्त असलम फरीद पुत्र लतीफ निवासी कैलाशपुरस हारनपुर को गिरफ्तार किया गया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने किया बीन नदी पर निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण, फरवरी 2027 तक पूरा होगा निर्माण, 82 गांवों को मिलेगी राहत
  • एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, 06 स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
  • विश्व ट्रॉमा दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञों ने साझा कीं महत्वपूर्ण जानकारियां, ट्रॉमा केयर में समय पर उपचार और त्वरित चिकित्सकीय हस्तक्षेप जीवन बचाने में अहम
  • उत्तराखंड में राज्य स्तरीय रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता आयोजित, 12 जनपदों के विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग
  • त्योहारों से पहले FDA का बड़ा एक्शन, एडीज बेकरी से हेज़लनट केक और फूड सिरप के सैंपल सील
  • बदरीनाथ से गोदियाल ने भरी हुंकार, न्याय के लिए सरकार को ललकार
  • सिलाई के हुनर से संवरी सुशीला देवी की जिंदगी, अब हर माह कमा रहीं ₹10 से ₹15 हजार
  • उत्तराखण्ड में 108 एम्बुलेंस सेवा में होगा बड़ा बदलाव, तत्काल बदले जाएंगे 50 पुराने वाहन
  • अपर निदेशक डॉ. बीएस जंगपांगी ने राजकीय पशु चिकित्सालय श्रीनगर का किया औचक निरीक्षण, टीकाकरण लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करने के दिए निर्देश
  • रेखा आर्या और पति के विवाद पर सीएम धामी के बयान ने बढ़ाई सियासी हलचल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.