मंगलवार, जुलाई 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अंतरराष्ट्रीय शीर्ष वैज्ञानिकों‌ की श्रेणी में शामिल हुई डॉ. रूचि बडोनी सेमवाल

राजकीय महाविद्यालय डाकपत्थर में रसायन‌विभाग में बतौर प्राध्यापिका कार्यरत हैं, महाविद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने शुभकामनाएं दी

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 16, 2022 10:03 पूर्वाह्न
देहरादून :  अमेरिका के प्रतिष्ठित स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा हाल ही में जारी की गयी विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों की सूची में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर (देहरादून) के रसायन विज्ञान विभाग की प्राध्यापिका डॉ. रुचि बडोनी सेमवाल को स्थान मिला है I  सम्बन्धित गुणवत्ता परख शोध सर्वे की सूची का प्रकाशन एल्सवियर द्वारा किया गया है I उक्त सूची में इस वर्ष राज्य सरकार के अधीन संस्थानो में कुमाऊं विश्वविद्यालय से 01, दून विश्वविद्यालय से 01, आयुर्वेद विश्वविद्यालय से 01, जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय से 03, राजकीय महाविद्यालयों से 01 एवं जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज पौड़ी से 02 वैज्ञानिकों को स्थान मिला है I  इसके अलावा उत्तराखंड के आइआइटी रूड़की से 61, आइआइपी देहरादून से 07, गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर से 02, वाडिया इंस्टिट्यूट से 02, एनआइटी श्रीनगर से 01, जीबी पंत हिमालयन पर्यावरण संस्थान से 01, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय से 01, पैट्रोलियम विश्वविद्यालय से 03, उत्तरांचल विश्वविद्यालय से 01  पतंजलि योगपीठ से 01, डीआइटी से 01 एवं ग्राफिक ईरा से 05 वैज्ञानिकों को स्थान मिला है I
डॉ. रुचि सेमवाल की प्राथमिक शिक्षा अगस्तमुनि (चमोली) तथा माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा श्रीनगर गढ़वाल से हुई है I गढ़वाल विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने के उपरांत उनके द्वारा पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ एवं श्वाने विश्वविद्यालय प्रिटोरिया साउथ अफ्रीका से पोस्ट डॉक्टरेट शोध कार्य किया गया । उनके द्वारा हिमालय के कई औषधीय पौधों पर शोध किया गया है एवं उनके 100 से अधिक शोधपत्र कई अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं I इसके अलावा उनके द्वारा 05 पुस्तक एवं 2 पेटेंट का भी प्रकाशन किया जा चुका है I वैज्ञानिकों द्वारा आज तक उनके शोधपत्रों को 2500 से अधिक बार साइट किया जा चुका है एवं उनका एच इंडेक्स 22 है I उनके द्वारा किये जा रहे उत्कृष्ट शोध कार्यों से आज के युवा वैज्ञानिकों विशेष रूप से महिला वैज्ञानिकों को प्रेरणा मिलेगी I डाकपत्थर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकों ने डॉ. रुचि बडोनी सेमवाल की इस उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी के विजन को मिली रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून, कार्यालय जाते समय पौधरोपण अभियान पर पड़ी नजर तो रुककर परखी हरियाली की जमीनी हकीकत
  • देहरादून मास्टर प्लान के लिए शुरू हुई जनसुनवाई, पहले दिन 18 लोगों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
  • मुख्यमंत्री धामी बोले – देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर
  • जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश
  • ग्राहक बनकर पहुंचे परिवहन विभाग के कर्मचारी, पिथौरागढ़ में अवैध स्कूटी रेंटल कारोबार का भंडाफोड़
  • बदरीनाथ चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बीकेटीसी का पुतला फूंका
  • क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों के निर्माण का नाबार्ड से बनवाया जाएगा प्रस्ताव
  • रेलवे सुरंग ब्लास्टिंग सूखे प्राकृतिक जल स्रोत, पेयजल और सिंचाई का गहराया संकट, 19 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना
  • आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन को प्रशासन से गुहार
  • ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, प्राधिकरण के नियमों में हो शिथिलीकरण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.