मंगलवार, जुलाई 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम विनय शंकर पाण्डेय ने बाइजूज शैक्षणिक संस्था के माध्यम से नीट, जेईई की तैयारी कर रहे छात्रों को किया टैबलेट का वितरण

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 16, 2022 3:10 अपराह्न
हरिद्वार : जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में बाइजूज शैक्षणिक संस्था के माध्यम से नीट/जेईई की तैयारी कर रहे छात्रों को टैबलेट का वितरण किया। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय को बाइजूज संस्था की कोआर्डिनेटर सुश्री श्वेता सिंह ने बताया कि संस्था द्वारा विगत दिनों एक उच्च स्तर की परीक्षा ली गयी थी, जिसके माध्यम से कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद विभिन्न स्कूलों के ये सभी छात्र चुने गये, जिनके उत्साहवर्द्धन हेतु पुरस्कार स्वरूप इन्हें टेबलेट का वितरण किया जा रहा है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने नीट/जेईई की तैयारी कर रहे छात्रों को शुभकामनायें देते हुये कहा कि आपने जीवन का जो लक्ष्य चुना है, अगर आप मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य की प्राप्ति में लगे रहेंगे, तो सफलता निश्चित है। उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन का कोई विकल्प नहीं है।
प्रशिक्षु आईएएस आशीष मिश्रा ने कार्यक्रम में छात्रों को सफलता के सूत्र बताते हुये कहा कि अगर आपके अन्दर कुछ करने का जज्बा है, तो आप यू-ट्यूब आदि से भी काफी अच्छी तैयारी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आपकी शिक्षा में आपके अभिभावक का जो भी पैसा खर्च होता है, उसके प्रति आपको न्याय करना है, उसका आपको हिसाब देना है। यहीं से आपको प्रेरणा मिलेगी तथा गंभीरता आयेगी। उन्होंने कहा कि किसी से भी ज्ञान प्राप्त करने में संकोच नहीं करना चाहिये तथा अपनी कमियों से भागना नहीं है, उन्हें दूर करना है।
इस मौके पर उपस्थित छात्र, अपनी जिज्ञासाओं-टाइम मैनेजमेंट, साक्षात्कार आदि के सम्बन्ध में अधिकारियों से रूबरू हुये। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, प्रशिक्षु आईएएस आशीष मिश्रा, अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) ने कार्यक्रम में उत्साहवर्द्धन हेतु पुरस्कार स्वरूप आयुष रांगर आरजीएनवी लण्ढौरा, अनिरूद्ध आरजीएनवी लण्ढौरा, इन्द्रपाल जीआईसी श्यामपुर, आयुषी जीआईसी श्यामपुर, तरून जोशी जीआईसी श्यामपुर, अभिषेक सैनी आरजीएनवी लण्ढौरा, नैतिक चौधरी जीआईसीआईसी कुंजा बहादुर, यश कुमार जीआईसी रूड़की, जैनब जीजीआईसी मंगलौर, दक्षिता जीआईसी दौलतपुर, ललित पाल जीएचएस इनायतपुर, आर्यन जीएचएसएस नांगलाशलरू, अवन्तिका आरजीएनवी लण्ढौरा, सारिका एयूजीजीआईसी भौंरी, उजैर जीआईसी भेल सेक्टर ए, रूपाली जीएचएसएस खुब्बनपुर आर्यन रावल जीआईसी कुंजा बहादुरपुर, दीपांशु कुमार एयूएसएसएस मनुबसग्राण्ट, पायलट जीआईसी भेल सेक्टर ए, हिमांशु यादव जीआईसी रूड़की, प्राची गिरि जीजीएचएसएस बजिरावड़ी, प्रशान्त सिंह चौहान जीआईसी श्यामपुर, रिया पंवार जीआईसी मुण्डाखेड़ाकलां, हर्ष सैनी जीआईसी निजामपुर, कुनाल कुमार जीआईसी लण्ढौरा, श्वेता एयूजीआईसी पथरी, अंशु सैनी जीआईसी निजामपुर, दीया चौहान आरजीएनवी लण्ढौरा,शानू एयूजीजीआईसी भौंरी, हर्षिता निषाद जीआईसी कासमपुर को टैबलैट प्रदान किये। इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी, छात्रों के अभिभावक सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून मास्टर प्लान के लिए शुरू हुई जनसुनवाई, पहले दिन 18 लोगों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
  • मुख्यमंत्री धामी बोले – देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर
  • जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश
  • ग्राहक बनकर पहुंचे परिवहन विभाग के कर्मचारी, पिथौरागढ़ में अवैध स्कूटी रेंटल कारोबार का भंडाफोड़
  • बदरीनाथ चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बीकेटीसी का पुतला फूंका
  • क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों के निर्माण का नाबार्ड से बनवाया जाएगा प्रस्ताव
  • रेलवे सुरंग ब्लास्टिंग सूखे प्राकृतिक जल स्रोत, पेयजल और सिंचाई का गहराया संकट, 19 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना
  • आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन को प्रशासन से गुहार
  • ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, प्राधिकरण के नियमों में हो शिथिलीकरण
  • उत्तराखंड में बनेंगे आठ नए सहकारी संघ, अब विधानसभा स्तर पर भी लगेंगे सहकारी मेले
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.